• Tue. Sep 16th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

भाजपा किसान मोर्चा द्वारा ठाकुरगंज, सखुआडाली एवं चुरली में “सेवा ही संगठन” कार्यक्रम का आयोजन किया गया

बीरबल महतो,ठाकुरगंज डॉट कॉम।
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के सात वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा द्वारा ठाकुरगंज में किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष बिजली सिंह के नेतृत्व में  किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मुखिया मोहन लाल सिंह जी के उपस्थिति में सेवा ही संगठन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मास्क वितरण किया गया। सखुआडाली पंचायत स्थित मुखिया मोहन सिंह के आवास में सबने प्रधानमंत्री मोदी की 77 वी मन की बात सुनी। जिसे कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए सुनी गई। मन की बात में प्रधानमंत्री ने अपने सात वर्ष के कार्यकाल के बारे में बताया। उन्होंने कोविड महामारी में अग्रणी पंक्तियों में कार्य करने वाली कोरोना वारियर्स के कार्यों की सराहना की। ऑक्सीजन टैंकर ड्राइवर और लोकोपायलट से बातचीत किये। हाल ही में आये चक्रवात तूफान की भी चर्चा किये। मन की बात कार्यक्रम के बाद कार्यकर्ताओं ने भाजपा द्वारा चलाये जा रहे सेवा ही संगठन कार्यक्रम पर मास्क वितरण किया तथा कोरोना के प्रति जागरूकता अभियान चलाया। सेवा ही संगठन कार्यक्रम को किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष बिजली सिंह ने कनकपुर पंचायत,किसान मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मोहन सिंह ने सखुआडाली, भाजपा ग्रामीण अध्यक्ष धनंजय सिंह व क्रीड़ा प्रकोष्ठ प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुभाष यादव ने चुरली पंचायत में उक्त कार्यक्रम को चलाया। इस मौके पर भाजयूमो पूर्व जिलाध्यक्ष अमित कुमार सिन्हा, सरपंच प्रतिनिधि कुसेस्वर सिंह, राजेन्द्र साह, बैजनाथ पासवान, बिमल सिंह, मेहर सिंह आदि उपस्थित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *