सारस न्यूज, ठाकुरगंज।
भारतीय जनता पार्टी के सात मोर्चा अध्यक्ष महामंत्री की बैठक ठाकुरगंज नगर पंचायत अंतर्गत भातडाला के समीप हुई। बैठक की अध्यक्षता ठाकुरगंज नगर मंडल अध्यक्ष अतुल कुमार सिंह ने किया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला अध्यक्ष सुशांत गोप उपस्थित हुए। बैठक में उपस्थित हुए भाजपा के जिला पदाधिकारी सात मोर्चा अध्यक्ष महामंत्री ने भाजपा संस्थापक सदस्य पंडित दिन दयाल उपाध्याय व डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी की तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित किया तथा बैठक की शुभारंभ वंदे मातरम् गीत से हुई।
बैठक को सम्बोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष सुशांत गोप ने कहा कि प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी के सरकार की नौ वर्ष पूर्ण हो गए हैं। जिसे भाजपा देश भर में नौ साल बेमिसाल कार्यक्रम कर रही हैं। जिसके अंतर्गत भाजपा के सात मोर्चा की सम्मेलन आगामी 16 जून को भाजपा जिला कार्यालय किशनगंज में होगी। सुशांत गोप ने कहा कि भाजपा के सात मोर्चा में क्रमशः युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, किसान मोर्चा, अल्पसंख्यक मोर्चा, अति पिछड़ा मोर्चा, अनुसूचित जाति मोर्चा, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के सात सौ कार्यकर्ताओं का सम्मेलन होगा। जिसमे सभी मोर्चा से एक सौ कार्यकर्त्ता उपस्थित होंगे। सभी मोर्चा के जिला से लेकर मंडल तक के अध्यक्ष पदाधिकारी उपस्थित होंगे। बैठक में इस कार्यक्रम की विस्तृत कार्य योजना बनाई गई। इस कार्यक्रम के निमित जिला उपाध्यक्ष बासुदेव सिंह उर्फ तरुण सिंह को ठाकुरगंज विधानसभा प्रभारी बनाया गया है। सुशांत गोप ने कहा कि आगामी 21 जून को अंतराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जायेगा साथ ही 23 जून को डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि बलिदान दिवस के रूप में मनाना है। 25 जून को आपातकाल विरोध दिवस मनाया जायेगा। जिस पर जिला अध्यक्ष ने विस्तारपूर्वक जानकारी दिया। बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित हुए भाजपा जिला अध्यक्ष सुशांत गोप, जिला उपाध्यक्ष बासुदेव सिंह, जिला महामंत्री बिजली सिंह, ठाकुरगंज भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष अतुल कुमार सिंह, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अंकित कौशिक, जिला महामंत्री कुमार शाहिल, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अनुपम ठाकुर, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष दुलाजित सिंह, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष एजाज सोहैल, महामंत्री फारूक आलम, अनुसूचित जाति मोर्चा जिला महामंत्री संजय पासवान, अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिला अध्यक्ष शिवलाल, अति पिछड़ा मोर्चा जिला महामंत्री बिप्लव कर्मकार, युवा मोर्चा जिला मंत्री पुष्पराज सिंह आदि उपस्थित रहे।