• Fri. Sep 12th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

भाजपा ठाकुरगंज द्वारा शहीद विजय सिंह को दी गई श्रद्धांजलि तथा काला पट्टा लगाकर शोक जताया गया।

सारस न्यूज़, ठाकुरगंज (किशनगंज)।

भारतीय जनता पार्टी ठाकुरगंज द्वारा बीते गुरुवार को पटना में विधानसभा मार्च में बिहार पुलिस द्वारा लाठीचार्ज में मृत्यु हुए जहानाबाद भाजपा जिला महामंत्री विजय सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित किया तथा काला पट्टा लगाकर शोक व्यक्त किया और विरोध जताया। कार्यक्रम ठाकुरगंज नगर क्षेत्र के भातढाला पोखर के समीप हुआ जिसकी अध्यक्षता भाजपा नगर अध्यक्ष अतुल सिंह ने भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष धर्मलाल सिंह व पौवाखली मंडल अध्यक्ष अशोक कुमार सिन्हा की उपस्थिति में किया। कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय विजय सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित किया। सभी ने एक स्वर में बिहार के मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री का इस्तीफा मांगा। कार्यक्रम में स्वर्गीय विजय सिंह अमर रहे के नारे लगाए गए। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा नेता मोहन सिंह, भाजपा जिला उपाध्यक्ष तरुण सिंह, भाजपा जिला महामंत्री बिजली सिंह, भाजपा पिछड़ा मोर्चा जिलाध्यक्ष सह नगर प्रभारी प्रमोद चौधरी, भाजपा नगर अध्यक्ष अतुल सिंह, भाजपा ग्रामीण अध्यक्ष धर्मलाल सिंह, पौवाखाली मंडल अध्यक्ष अशोक कुमार सिन्हा, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सह ग्रामीण प्रभारी अनुपम ठाकुर, भाजपा पूर्व नगर अध्यक्ष नरेश साह, भाजपा नेता सह पार्षद अमित सिन्हा, पिछड़ा मोर्चा जिला महामंत्री विप्लव कर्मकार, भाजपा नगर उपाध्यक्ष अजय राय साधना हलदार, महामंत्री देवाशीष विश्वास, बासु सिंह, कंचन गणेश, नगर मंत्री गोपेश यादव, संजीव साह, पिछड़ा मोर्चा नगर उपाध्यक्ष खोखा सरकार, भाजपा नेत्री चन्दना मजूमदार, वरिष्ठ कार्यकर्ता बच्चू मंडल, अल्पसंख्यक मोर्चा शाकिर आलम, राधेश्याम सिंह, युवा मोर्चा के चंद्रकांत गौतम, माधव सिंह, ललित भट्ट, राजनाथ सिंह, बीरबल शर्मा, ओम प्रकाश सिंह, नारायण दास, मनीष राय, तेलता राय, कमल अग्रवाल, अजीत सिंह, अंजय चौधरी आदि भाजपाई उपस्थित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *