• Wed. Dec 10th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

भाजपा ठाकुरगंज नगर इकाई ने डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी की मनाई 122 वी जयंती।

सारस न्यूज, किशनगंज।

भारतीय जनता पार्टी ठाकुरगंज नगर मंडल द्वारा जनसंघ संस्थापक सह प्रथम अध्यक्ष डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की 122 वी जयंती शिवानंद भवन ठाकुरगंज में मनाया गया।जिसकी अध्यक्षता भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष अतुल सिंह ने किया।उपस्थिति भाजपा कार्यकर्ताओं ने डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित किया। कार्यक्रम की शुभारंभ वंदे मातरम् गीत से हुई।सभी ने डा श्यामा प्रसाद अमर रहे के नारे लगाए।मौके पर उपस्थित भाजपा जिला महामंत्री बिजली सिंह भाजपा नगर प्रभारी प्रमोद चौधरी भाजपा नगर अध्यक्ष अतुल सिंह ने कहा कि 6 जुलाई 1901 को कलकत्ता के अत्यन्त प्रतिष्ठित परिवार में डॉ॰ श्यामाप्रसाद मुखर्जी जी का जन्म हुआ। उनके पिता सर आशुतोष मुखर्जी बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे एवं शिक्षाविद् के रूप में विख्यात थे।

डॉ॰ मुखर्जी ने 1917 में मैट्रिक किया तथा 1921 में बी०ए० की उपाधि प्राप्त की। 1923 में लॉ की उपाधि अर्जित करने के पश्चात् वे विदेश चले गये और 1926 में इंग्लैण्ड से बैरिस्टर बनकर स्वदेश लौटे। अपने पिता का अनुसरण करते हुए उन्होंने भी अल्पायु में ही विद्याध्ययन के क्षेत्र में उल्लेखनीय सफलताएँ अर्जित कर ली थीं। 33 वर्ष की अल्पायु में वे कलकत्ता विश्वविद्यालय के कुलपति बने। इस पद पर नियुक्ति पाने वाले वे सबसे कम आयु के कुलपति थे। भाजपा नेता राजेश करनानी भाजपा नेता सह पार्षद अमित सिन्हा ने कहा की डा मुखर्जी एक विचारक तथा प्रखर शिक्षाविद् के रूप में उनकी उपलब्धि तथा ख्याति निरन्तर आगे बढ़ती गयी।अक्टूबर 1951 में भारतीय जनसंघ की स्थापना किए तथा प्रथम राष्ट्रीय अध्यक्ष बने।भाजपा जिला महामंत्री बिजली सिंह भाजपा नगर प्रभारी सह पिछड़ा मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रमोद चौधरी भाजपा नगर अध्यक्ष अतुल सिंह भाजपा वरिष्ठ नेता राजेश करनानी भाजपा नेता सह पार्षद अमित सिन्हा भाजपा पूर्व नगर अध्यक्ष नरेश साह अति पिछड़ा मोर्चा जिला महामंत्री विप्लव कर्मकार नगर महामंत्री सन्नी झा भाजपा वरिष्ठ नेता सुभाष यादव बादल कुंडू रोहन राय आदि उपस्थित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *