• Wed. Dec 10th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

भाजपा ठाकुरगंज नगर ईकाई ने नीतीश व तेजस्वी का पुतला दहन कर मनाया काला दिवस।

सारस न्यूज, किशनगंज।

भारतीय जनता पार्टी नगर ईकाई ठाकुरगंज द्वारा नगर के भातढाला चौक पर गुरूवार को पटना में हुए लाठीचार्ज में मारे गए भाजपा अधिकारी की मौत पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का पुतला दहन कर काला दिवस मनाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा नगर अध्यक्ष अतुल सिंह ने किया। मौके पर उपस्थित वक्ताओं में भाजपा पिछड़ा मोर्चा जिलाध्यक्ष सह भाजपा नगर प्रभारी प्रमोद चौधरी ने कहा कि विगत 13 जुलाई को भाजपा बिहार प्रदेश द्वारा नई शिक्षक नियमावली के विरोध, डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव को चार्जशीट के आधार पर हटाने जैसे कई मुद्दों पर गुरुवार को भाजपा ने विधानसभा का पैदल मार्च किया। नियोजित शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्जा देने, दस लाख युवाओं को रोजगार देने, बिहार के निवासी को सिर्फ शिक्षक भर्ती में शामिल करने जैसे अन्य विषयों पर भाजपा बिहार द्वारा पटना में विधानसभा मार्च निकालते हुए विरोध प्रदर्शन किया। विरोध मार्च के दौरान बिहार सरकार के इशारों पर पुलिस ने बर्बरता पूर्वक जमकर लाठीचार्ज किया। इस दौरान पुलिस की लाठी चार्ज में कई भाजपा कार्यकर्ता घायल हुए तथा जहानाबाद भाजपा नगर महामंत्री विजय सिंह की मृत्यु हो गई। जिसके विरोध में भाजपा ठाकुरगंज द्वारा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का पुतला दहन किया गया तथा शहीद विजय सिंह की आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना किया गया। उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं ने बिहार सरकार के उक्त बर्बरता पूर्वक कार्य के विरोध में जमकर नारे लगाए और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का इस्तीफा मांगा।

इस मौके पर जिला महामंत्री बिजली सिंह, भाजपा नगर अध्यक्ष अतुल सिंह, भाजपा वरिष्ठ नेता राजेश करनानी, भाजपा नेता सह पार्षद अमित सिन्हा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष तरुण सिंह, पूर्व नगर अध्यक्ष नरेश साह, पिछड़ा मोर्चा जिला महामंत्री विप्लव कर्मकार, नगर महामंत्री देवाशीष विश्वास, सन्नी झा, युवा मोर्चा जिला मंत्री पुष्पराज सिंह, भाजपा नगर मंत्री गोपेश यादव, पिछड़ा मोर्चा नगर उपाध्यक्ष खोखा सरकार, युवा मोर्चा नगर महामंत्री अमृत मंडल, अमरजीत चौधरी, विद्या भूषण शास्त्री, अरविंद झा, चंद्रकांत गौतम सहित बड़ी संख्या में भाजपाई मौजुद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *