• Sun. Oct 5th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

भाजपा ठाकुरगंज नगर द्वारा मनाया गया विश्व योग दिवस, करो योग रहो निरोग का दिया संदेश।

By

Jun 21, 2023 #योग दिवस

सारस न्यूज़,  ठाकुरगंज (किशनगंज)।

भारतीय जनता पार्टी ठाकुरगंज नगर द्वारा नौवा विश्व योग दिवस मनाया गया। कार्यक्रम ठाकुरगंज नगर पंचायत अंतर्गत भातढाला के समीप कृष्णा मेडिकल भवन में आयोजित किया गया जिसकी अध्यक्षता भाजपा नगर अध्यक्ष अतुल कुमार सिंह ने की। योग प्रशिक्षक के रूप में संघ के जिला कार्यवाह देव दास उपस्थित हुए।देव दास ने ओम मंत्र उच्चारण के साथ योग का शुभारंभ किया। उन्होंने अनुलोम विलोम, वृक्षासन, पद्मासन, सिद्धासन आदि सहित महत्वपूर्ण आसान करवाए। मौके पर उपस्थित भाजपा जिला महामंत्री बिजली सिंह, भाजपा अति पिछड़ा मोर्चा जिलाध्यक्ष सह नगर प्रभारी प्रमोद चौधरी, भाजपा नगर अध्यक्ष अतुल सिंह, कार्यक्रम प्रभारी अनिल महराज ने कहा कि भारत को योग गुरु कहा जाता है। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए योग लाभकारी है। योग का अभ्यास शरीर को रोगमुक्त रखता है और मन को शांति देता है। भारत में ऋषि मुनियों के दौर से योगाभ्यास होता आ रहा है। भाजपा नेता सह पार्षद अमित सिन्हा नगर उपाध्यक्ष अजय राय नगर महामंत्री सन्नी झा ने कहा कि 27 सितंबर 2014 में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्त महासभा में दुनिया के तमाम देशों से योग दिवस को मनाने का आह्वान किया। प्रधानमंत्री मोदी के प्रस्ताव को संयुक्त राष्ट्र महासभा ने स्वीकार करते हुए महज तीन माह के अंदर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के आयोजन का ऐलान कर दिया। जिसके बाद अगले वर्ष 2015 में पहली बार विश्व ने योग दिवस मनाया।
योग दिवस को मनाने के लिए एक दिन सुनिश्चित किया गया, जो कि 21 जून है। 21 जून को योग दिवस के तौर पर मनाने की वजह भी है। इस तारीख  को उत्तरी गोलार्द्ध का सबसे लंबा दिन होता है। जिसे ग्रीष्म संक्रांति कहते हैं। कार्यक्रम का समापन, शांति मंत्र उच्चारण के साथ हुआ।योग कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित हुए जिला कार्यवाह देव दास, भाजपा जिला महामंत्री बिजली सिंह, भाजपा अति पिछड़ा मोर्चा जिलाध्यक्ष सह नगर प्रभारी प्रमोद चौधरी, भाजपा नगर अध्यक्ष अतुल सिंह, कार्यक्रम प्रभारी अनिल महाराज, भाजपा नेता सह पार्षद अमित सिन्हा, नगर उपाध्यक्ष अजय राय, शंभू लाल राय, नगर महामंत्री सन्नी झा, नगर मंत्री संजीव साह, भाजयुमो ग्रामीण मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण झा, पार्षद प्रतिनिधि प्रदीप साह, शिव शंकर महतो, डा गोपाल सिंह, गौरी कामती, अशोक दास, लालचंद साह, सुबोध गणेश, मयंक सिंह, रूपक कर्मकार, आदि उपस्थित रहे।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *