• Mon. Sep 15th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

भाजपा ठाकुरगंज नगर में सभी शक्तिकेंद्रों पर सुनी गई मन की बात कार्यक्रम

शशि कोशी रोक्का, सारस न्यूज़, ठाकुरगंज।

भाजपा ठाकुरगंज नगर में सभी शक्तिकेंद्रों पर सुनी गई मन की बात कार्यक्रम। प्रदेश व जिला के निर्देश अनुसार नगर प्रभारी सह भाजपा जिला उपाध्यक्ष संजय पोद्दार के नेतृत्व में एवं भाजपा नगर अध्यक्ष गौरव गुप्ता की अध्यक्षता में सभी मंच मोर्चा एवं भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा नगर के सभी शक्तिकेन्द्रों पर सुना गया मन की बात कार्यक्रम। 79 संस्करण को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को अपने रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात के जरिए राष्ट्र को संबोधित किया, कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने टोक्यो ओलंपिक में गए भारतीय दल को चियर करने की अपील की है। पीएम मोदी ने कहा कि टोक्यो गए देश के खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाना जरूरी है, पीएम मोदी ने कारगिल युद्ध से लेकर अमृत महोत्सव और स्वतंत्रता दिवस के बारे में चर्चा की, पीएम मोदी ने अपने संबोधन के अंत में कहा कि त्योहारों के दौरान यह भूले नहीं कि कोरोना हमारे बीच से गया नहीं है, कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करें, पीएम मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में मणिपुर में बढ़ रही सेब की खेती का भी जिक्र किया खेती में नए काम हो रहे हैं, और लोगों की रचनात्मकता भी बढ़ रही है। उन्होंने लखीमपुर खीरी में महिलाओं को केले के तने से फाइबर बनाने की ट्रेनिंग देने का भी जिक्र किया, उन्होंने कहा कि केले के आटे से केरल में गुलाबजामुन और डोसा बनाए जा रहे हैं इनकी तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर भी किया गया है। मन की बात कार्यक्रम के प्रमुख रूप से सफल बनाने में व्यवसाय प्रकोष्ठ जिला संयोजक राजेश करनानी, ठाकुरगंज विधानसभा चुनाव सेल सह संयोजक अनिल महराज, भाजपा नगर महामंत्री हरि कुमार पंडित, संदीप कुमार शर्मा, जन कल्याण मंच के अध्यक्ष सिकंदर पटेल, पिछड़ा मोर्चा जिला महामंत्री आनंद गोस्वामी, भाजपा नगर उपाध्यक्ष जनश्रुति कुमार, महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष अंजलि मंडल, युवा मोर्चा जिला मंत्री सन्नी झा, विवेक साहा,युवा मोर्चा अध्यक्ष पुष्पराज सिंह, कमल क्लब जिला सह संयोजक पवन गुप्ता, रमेश लाल,सहित भाजपा कार्यकर्तागण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *