• Tue. Sep 16th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

भाजपा नगर अध्यक्ष गौरव गुप्ता ने उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद से ठाकुरगंज में लंबित पावर ग्रिड का निर्माण जल्द से जल्द करवाने की मांग की

विशेष संवाददाता, सारस न्यूज़ टीम, ठाकुरगंज

भाजपा नगर अध्यक्ष गौरव गुप्ता ने उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद से ठाकुरगंज में लंबित पावर ग्रिड मामले पर बात की। आज भाजपा जिला मुख्यालय किशनगंज में भाजपा जिला अध्यक्ष की अध्यक्षता में परिचय सत्र कार्यक्रम रखा गया। बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश संगठन मंत्री भीखू भाई जी, बिहार सरकार उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, बिहार उप मुख्य सचेतक डॉ दिलीप कुमार जयसवाल, प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष शिवनारायण जी, प्रदेश भाजपा महामंत्री सुशील चौधरी, जिला प्रभारी मनोज सिंह की गरिमामय उपस्थिति रही। परिचय सत्र के दौरान प्रदेश संगठन मंत्री भीखू भाई जी ने कार्यक्रम को संबोधित किया एवं संगठन के विषय में विस्तार से चर्चा की वही उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि संगठन के कार्यकर्ताओं को हर संभव मदद मिलेगी चाहे जिस क्षेत्र में हो। बैठक समापन के उपरान्त भाजपा नगर अध्यक्ष गौरव गुप्ता ने ठाकुरगंज में लंबित पावर ग्रिड के अहम मुद्दे को अवगत कराते हुए माननीय उप मुख्यमंत्री जी को याद दिलाया कि एक आवेदन मेरे द्वारा पिछले कुछ महीने आप को सौंपा गया था, उस पर अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है, श्रीमान से निवेदन है कि उपरोक्त विषयों को ध्यान में रखकर ठाकुरगंज में लंबित पावर ग्रिड का निर्माण जल्द से जल्द करवाएं। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित भाजपा जिला उपाध्यक्ष सह नगर प्रभारी संजय पोद्दार, भाजपा नगर महामंत्री संदीप कुमार शर्मा सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *