सारस न्यूज़, ठाकुरगंज।
भाजपा ठाकुरगंज नगर द्वारा प्रधानमंत्री मोदी जी के मन की बात का 101वां संस्करण ठाकुरगंज नगर के वार्ड संख्या 10 बूथ 242 में सुना गया। मन की बात को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि बीते दिनों हमने मन की बात में काशी तमिल संगम की बात की। सौराष्ट्र तमिल संगम की बात की। कुछ समय पहले ही वाराणसी में काशी तेलुगू संगम भी हुआ। एक भारत श्रेष्ठ भावना को ताकत देने वाला ऐसे ही एक और अनूठा प्रयास देश में हुआ है। ये प्रयास है युवा संगम का।
मन की बात के 101वें एपिसोड में पीएम मोदी ने कहा- युवा संगम के पहले दौर में करीब 1200 युवाओं ने देश के 22 राज्यों का भ्रमण किया। हर कोई जो इसका हिस्सा रहा है, ऐसी यादें लेकर लौट रहा है, जो जीवन भर उनके दिलों में बसी रहेंगी। पीएम मोदी ने कहा की मन की बात में जन भागीदारी बढ़ी है लोग एक मंच पर आए है। मौके पर जिला महामंत्री बिजली सिंह, पूर्व मुख्य पार्षद देवकी अग्रवाल, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सह मुखिया अनुपमा ठाकुर, भाजपा नगर अध्यक्ष अतुल सिंह, भाजपा नेता सह वार्ड पार्षद अमित सिन्हा, पार्षद प्रतिनिधि प्रदीप साह, नगर उपाध्यक्ष अजय राय, नगर महामंत्री सनी झा, कोषाअध्यक्ष अमित अग्रवाल, रतन गारोडिया, सुरेश साह,मो इस्माइल, विवेक सिंह आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।