• Sun. Sep 14th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

भाजयुमो द्वारा ठाकुरगंज नगर में चलाया गया महा जनसंपर्क अभियान।

सारस न्यूज़, ठाकुरगंज (किशनगंज)।

भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा ठाकुरगंज नगर मंडल द्वारा प्रधानमंत्री मोदी जी की सरकार के नौ साल पूर्ण होने की उपलब्धियों के पत्रक को महा जनसंपर्क अभियान कार्यक्रम में लोगो के बीच बाटा गया। कार्यक्रम का नेतृत्व युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष बिट्टू साह ने भाजपा नगर अध्यक्ष अतुल सिंह की उपस्थिति में किया। युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यकर्ताओं संग नगर के वार्ड नंबर नौ अंतर्गत छोटे बड़े दुकानदारों व घरों में जाकर मोदी सरकार की उपलब्धियों की जानकारी साझा की और नौ साल बेमिसाल कार्यक्रम के पत्रक को बांटा जिसमे नौ साल में प्रधानमंत्री जी के किए कार्यों का उल्लेख है। कार्यक्रम में उपस्थित युवाओं ने भाजपा जिंदाबाद, फिर एक बार मोदी सरकार के नारे लगाए और लोगों से 2024 में मोदी जी को पुनः समर्थन देने का आह्वान किया। मौके पर भाजपा नगर अध्यक्ष अतुल सिंह, भाजपा नेता अनिल महाराज, भाजपा नगर उपाध्यक्ष अजय राय, शुभ राय, नगर महामंत्री सन्नी झा, युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष बिट्टू साह, युवा मोर्चा पूर्व जिलाध्यक्ष सह पार्षद अमित सिन्हा, युवा मोर्चा के रूपक कर्मकार चिंटू जायसवाल, प्रमोद कुमार, कृष्ण साह आदि उपस्थित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *