• Thu. Sep 11th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

भारतीय संविधान के निर्माता बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर की मनाई गई 131वी जयंती।

सारस न्यूज टीम, सारस न्यूज, ठाकुरगंज।

नगर पंचायत ठाकुरगंज के प्रशासनिक भवन में गुरुवार को भारत के संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की 131वीं जयंती मनाई गई। बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती के मौके पर उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित ठाकुरगंज नगर पंचायत के मुख्य पार्षद प्रमोद कुमार चौधरी ने बाबा साहेब की तैल चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित किया। मौके पर उपस्थित नगर के नागरिकों ने भी बारी बारी से पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य पार्षद प्रमोद कुमार चौधरी ने कहा कि बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर भारतीय संविधान के प्रधान वास्तुकार व निर्माता के साथ साथ भारतीय विधिवेत्ता, अर्थशास्त्री, राजनीतिज्ञ और समाज सुधारक थे।

भारत रत्न डा. भीमराव आंबेडकर भारतवासियों के लिए एक ध्रुवतारे की तरह हैं। बाबा साहब के द्वारा लिखे गए संविधान ने विभिन्न धार्मिक आस्थाओं एवं जातियों, संस्कृतियों एवं जीवनशैलियों की विविधता के बावजूद देशवासियों को समानता का भाव दिया है। उन्‍होंने समता, समानता, बन्धुता एवं मानवता आधारित भारतीय संविधान को कठिन परिश्रम से तैयार कर देश के समस्त नागरिकों को राष्ट्रीय एकता, अखंडता और व्यक्ति की गरिमा की जीवन पद्धति से भारतीय संस्कृति को अभिभूत किया। भाजयुमो के पुर्व जिलाध्यक्ष अमित कुमार सिन्हा ने कहा कि भारत रत्न बाबा साहब डा.भीमराव आंबेडकर की जयंती भारत के लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए एक बड़ा पर्व है। स्वतंत्र भारत के प्रथम विधि एवं न्याय मंत्री, भारतीय संविधान के जनक एवं भारत गणराज्य के निर्माताओं में से एक थे।

इस मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता रमेश कुमार पासवान, भाजपा नगर उपाध्यक्ष अतुल सिंह, भाजपा किसान मोर्चा नगर अध्यक्ष संजय सिन्हा, छात्र नेता प्रशांत पटेल, परमजीत मंडल, लालू पासवान, रामकरण सिंह, कृष्णा पासवान, बिटटू पासवान, अशोक साहा, रमन चौधरी, संजित राय, विश्वज्योति दास गुप्ता, सूरज गुप्ता, राजेश पंडित आदि मौजुद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *