सारस न्यूज, किशनगंज।
बुधवार को भारत छोड़ो आंदोलन के 81वें दिवस पर ठाकुरगंज के भाजपाईयों ने नगर पंचायत ठाकुरगंज के जुबली चौक में एकत्रित होकर भ्रष्टाचार, वंशवाद एवं तुष्टीकरण के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की। साथ ही भारत छोड़ो के नारे लगा कर इस आंदोलन में भाग लेने वाले स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि दी। भाजपा नगर मंडल ठाकुरगंज के अध्यक्ष अतुल सिंह के नेतृत्व में आयोजित भारत छोड़ो आंदोलन दिवस के मौके पर सभी भाजपाइयों ने एक स्वर में कहा है कि भ्रष्टाचार भारत छोड़ो, वंशवाद भारत छोड़ो और तुष्टिकरण भारत छोड़ो।
इस मौके पर भाजपा जिला महामंत्री बिजली प्रसाद सिंह, भाजपा नेता मोहन लाल सिंह व राजेश करनानी, पुर्व नगर अध्यक्ष अनिल महाराज आदि ने कहा कि आजादी के 76 वर्षों के बाद भी देश के विकास में कुछ बुराइयां रुकावट बन रही हैं। विकसित भारत के निर्माण के संकल्प के सामने भ्रष्टाचार, परिवारवाद एवं तुष्टीकरण जैसी बुराइयां रोड़ा बनी हुई हैं। इन तीनों की बुराई के अंत के लिए भाजपा पूर्व से ही संघर्षरत रहीं हैं और इसे जड़ से उखाड़ फेंकने के लिए दृढ़ संकल्पित है।
पूर्व भाजयुमो जिलाध्यक्ष अमित सिंहा, नगर मंडल अध्यक्ष अतुल सिंह, युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष बिट्टू साह आदि ने बताया कि नौ अगस्त को ही भारत छोड़ो आंदोलन शुरू हुआ था और महात्मा गांधी ने अंग्रेजों से साफ-साफ भारत छोड़ने के लिए कहा दिया था। वैसे ही भ्रष्टाचार, परिवारवाद और तुष्टिकरण को भारत छोड़ना होगा। इनलोगों ने बताया कि पीएम नरेन्द्र मोदी ने इस संबंध में कहा भी है कि भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने का हमारा सपना और प्रतिबद्धता है, लेकिन कुछ बुराइयां हैं जो बाधा बन गई हैं। पूरा भारत एक आवाज में गूंज रहा है- भ्रष्टाचार, वंशवाद, तुष्टिकरण भारत छोड़ो। उन्होंने इस पर रेखांकित किया कि भारत में ये बुराइयां देश के लिए एक बड़ी चुनौती हैं और विश्वास जताया कि देश इन बुराइयों को हरा देगा।
वहीं इस मौके पर पूर्व नगर अध्यक्ष नरेश साह, युवा मोर्चा पूर्व जिलाध्यक्ष सह पार्षद अमित सिन्हा, विजय शर्मा, युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष बिटू साह, चंद्रकांत गौतम, अमृत मंडल, गोपेश यादव, महावीर अग्रवाल, नारायण दास, गणेश सिन्हा आदि भाजपाई कार्यकर्त्ता मौजुद रहे।