नगर पंचायत ठाकुरगंज के वार्ड नंबर पांच आश्रमपाड़ा में भारत सेवाश्रम संघ द्वारा संचालित ठाकुरगंज हिंदु मिलन मंदिर में शनिवार की देर शाम दो दिवसीय वार्षिक महोत्सव का आयोजन बड़ी धूमधाम से प्रारंभ हुआ। आचार्यवरण एवं नगर क्षेत्र की विभिन्न सांस्कृतिक संस्थाओं द्वारा सांस्कृतिक अनुष्ठान के साथ शुरू हुए इस कार्यक्रम में नगर क्षेत्र के लोग काफी उत्साह के साथ शामिल हुए।
कार्यक्रम का शुभारंभ धार्मिक अनुष्ठान में पहुंचे सभी संत-स्वामियों का स्वागत संघ के विधि विधान व रीति-रिवाज के साथ किया गया। स्वामी सरणानंद महाराज, स्वामी श्रीमयानंद, स्वामी परेशानन्द, स्वामी विष्णुरूपानंद, स्वामी दिबाकरानंद, स्वामी प्रदिप्तानंद जी महाराज, स्वामी निरंजनानंद जी महाराज, स्वामी ज्योतिर्मयानंद जी महाराज, स्वामी प्रसन्नानंद जी महाराज, स्वामी बैबस्वतानंद, स्वामी अग्निवेसानंद महाराज आदि संयासी, मुनि, संतों का अभिनंदन हुआ। इस दौरान संपूर्ण कार्यक्रम स्थल गुरु महाराज के जयकारे से गूंजता रहा। आचार्य वरण के कार्यक्रम के बाद सांस्कृतिक अनुष्ठान आयोजित किया गया। जिसमें कई स्थानीय कलाकारों द्वारा गीतिका की प्रस्तुति की गई। कार्यक्रम में भक्तो को भक्ति भाव में झूमते देखा गया।
इस दौरान ठाकुरगंज हिंदु मिलन मंदिर के मुख्य संचालक स्वामी चंद्रनाथानन्द महाराज ने कहा कि भारत सेवाश्रम संघ एक सुप्रसिद्ध आध्यात्मिक लोकहितैषी संघटन है जिसमें संन्यासी और नि:स्वार्थी कार्यकर्ता भक्तिभाव से कार्य करते हैं। सर्वांगीण राष्ट्रीय उद्धार इसका मुख्य उद्देश्य और संपूर्ण मानवता की नैतिक तथा आध्यात्मिक उन्नति इसका सामान्य लक्ष्य है। देर शाम तक चले इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में संघ के अनुयायियों ने भाग लिया। इस दौरान कार्यक्रम का संचालक की भूमिका प्रदीप्त दत्ता व सुलिप्तो कुंडू ने संयुक्त रूप से बखूबी निभाया। वहीं दो दिवसीय कार्यक्रम के पहले दिन कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रदिप्ता दत्ता, अनिल घोष, सुभाष सरकार, शंभु सरकार, दिलीप कुंडू, जयंत लाहिड़ी, आनंद साहा, बाबू दास, विकास पाल, सांत्वना लाहिड़ी, रासोश्री लाहिड़ी, प्रेमलता कुमारी, रिंकू कुंडू, शोभा देवनाथ, बबली पाल आदि ने मुख्य भूमिका निभाई।
सारस न्यूज, किशनगंज।

Leave a Reply