• Thu. Sep 11th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

मवेशी चोरी के एक आरोपी को वाहन व एक पशु के साथ ठाकुरगंज पुलिस ने दबोचा, भेजा जेल।

सारस न्यूज, किशनगंज।

शुक्रवार को देर रात ठाकुरगंज पुलिस ने रात्रि गस्ती के दौरान मवेशी चोरी के एक आरोपी को वाहन व एक पशु के साथ दबोचने में सफलता पाई है। ठाकुरगंज पुलिस ने उक्त कार्रवाई नगर के मुख्य बाजार के समीप की। आरोपी ठाकुरगंज थाना क्षेत्र के ननधरा गांव का निवासी शाह अकबर है। इस संबंध में थानाध्यक्ष सतीश कुमार हिंमाशु ने बताया कि ठाकुरगंज पुलिस गश्त दल शुक्रवार की देर रात मुख्य बाजार में गश्त लगा रही थी। तभी संदिग्ध अवस्था में आरोपी अपने वाहन के साथ खड़ा था। साथ ही एक चोरी की मवेशी समीप ही खड़ी मिली। पूछताछ करने पर मवेशी व देर रात्रि रहने के कारणों का आरोपी शाह अकबर के द्वारा संतोषजनक जबाब नहीं मिलने पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर थाना लाई और कानूनी कार्रवाई करते हुए आरोपी पर मवेशी चोरी का मामला दर्ज कर पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है।

थानाध्यक्ष सतीश कुमार हिमांशु ने बताया कि उक्त आरोपी पर ठाकुरगंज थाने में पशु क्रूरता अधिनियम के तहत कांड संख्या 85/23 व 214/22 पूर्व में भी दर्ज है। आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार अभियुक्त को  किशनगंज कारा भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *