• Sun. Dec 14th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

महागठबंधन की दोबारा सरकार बनते ही ठाकुरगंज के राजद, कांग्रेस व जदयू कार्यकर्त्ताओं ने बांटी मिठाइयां, की आतिशबाज़ी।

सारस न्यूज, किशनगंज।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के भाजपा से अलग होने और राजद के साथ राज्य में महागठबंधन की सरकार बनने पर ठाकुरगंज प्रखंड व नगर इकाई के राजद, कांग्रेस, जदयू कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी व मिठाइयां बांटकर खुशियां मनायी। बुधवार को दोपहर दो बजे के बाद जैसे ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं तेजस्वी यादव ने शपथ ली वैसे ही नगर पंचायत ठाकुरगंज स्थित डीडीसी मार्केट में राजद व कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं ने एक दूसरे का मुंह मीठा करा एक-दूसरे को बधाई दी। वहीं उक्त स्थल पर आतिशबाजी कर खुशी जाहिर की एवं कार्यकर्त्ताओं ने नीतीश-तेजस्वी के नारे लगाए।

राजद प्रखंड कोषाध्यक्ष मीर महफूज आलम ने कहा कि राज्य में फिर से सांप्रदायिक सौहार्द कायम होने के साथ विकास की गति तेज होगी। भाजपा की नफरत की राजनीति पर विराम लग जाएगा। महागठबंधन की सरकार बनने के बाद बिहार में रोजगारी दूर होगी, इसके अलावे अपराध पर काफी अंकुश लगेगा। कांग्रेस के जिला सचिव रमेश जैन ने कहा कि कांग्रेस-राजद व जदयू सहित कुल सात दलों का पुन: मिलन राज्य हित में है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने समय पर सही फैसला किया है। यह बिहार ही नहीं देश हित में बहुत जरूरी थी।
युवा मोर्चा के अध्यक्ष सालिम अहमद ने कहा कि सरकार सुशासन, सुरक्षा व विकास की रफ्तार को और गति देगी। यह सरकार संविधान में विश्वास करते हुए बिहार के लोगों को एक बेहतर सरकार देने जा रही है।
इस मौके पर कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष उत्तम दास, प्रखंड अध्यक्ष एकरामुल हक,शाहिद आलम, मो. गुलाब, श्याम नारायण झा, मो. राकेश, मो. मुख्तार, नसीम खान, मो. सोनू, एहतशाम अख्तर, मसरूर आलम, मो. खैरुल, अशोक यादव, विकास यादव आदि राजद, कांग्रेस, जदयू के कार्यकर्ता भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *