• Fri. Oct 3rd, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

रक्षा बंधन को ले ठाकुरगंज बाजार में सजने लगा राखी की दुकानें

बीरबल महतो, सारस न्यूज़, ठाकुरगंज।

भाई-बहन के अटूट प्रेम का पर्व रक्षाबंधन इस बार 22 अगस्त को बनाया जाएगा। इस बार रक्षाबंधन पर भद्रा का साया नहीं रहेगा। बहिने सारे दिन में किसी समय भी भाइयों की कलाइयों पर रक्षा सूत्र बांधा सकेंगी। बता दें कि रक्षाबंधन के पर्व को लेकर शहर में राखी की दुकानें सजने लगी है।रक्षाबंधन का पर्व नजदीक आते ही बाजार में रंग बिरंगी राखियों से दुकाने सजने लगी हैं। एक से बढ़कर एक राखी बाजार में उपलब्ध है। युवा और बच्चों को राखी लुभा रही हैं। महिलाओं के लिए भी आकर्षक राखी आई हैं। त्योहार पर महंगी राखियों की मांग भी है। इनमें चंदन, तुलसी, चांदी, मोतियों की राखी शामिल हैं।
रक्षाबंधन का त्योहार 22 अगस्त को मनाया जाएगा। 10 दिन शेष रह गए हैं। जिसके चलते राखियों का बाजार अभी से सजने लगा है। क्योंकि बहनें राखी पोस्ट भी करती हैं। बाजार में राखियों की बिक्री शुरू हो गई है। बाजार में दस रुपये से लेकर पांच सौ रुपये की कीमत में राखी उपलब्ध हैं। सस्ती राखियों के साथ महंगी राखियों की मांग अधिक है। चंदन, तुलसी, चांदी और मोतियों की राखी की मांग अधिक है। ब्रासलेट, फ्रंडे्स बैंड आदि आकृति में राखी भी उपलब्ध है। बहनें भाई की पसंद को ध्यान में रखते हुए राखी खरीद रही हैं। बाजार में पहल-पहल देखी जा रही है। युवा और बच्चों के लिए विभिन्न डिजाइन में राखी उपलब्ध है। महिलाओं के लिए इस बार बाजार में रखी आई हैं। बहनों ने राखियों की खरीदारी करना शुरू कर दिया है।
इस बार रक्षाबंधन पर्व पर शोभन, गजकेसरी और बुधादित्य योग रहेगा।
पुरोहित के मुताबिक इस वर्ष भद्रा प्रात 6:16 तक है। सुबह 6:16 के बाद पूरे दिन शुभ है। शाम चार 4:30 से 6:00 तक राहुकाल है, इस दिन ब्राह्मणों का विशेष श्रावणी कर्म ऋषि पूजन भी मनाया जाएगा। इस महीने में तीज रक्षाबंधन समेत 14 पर्व बनाए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *