मंगलवार को ठाकुरगंज नगर के वार्ड नं 12 स्थित ढिबरीपाड़ा में राजद ने सदस्यता अभियान को ले प्रखंड अध्यक्ष सह बंदरझूला के मुखिया मो एकरामुल हक की अध्यक्षता में एक शिविर आयोजित की। जिसमें दर्जनों लोगों ने राजद की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की।
राजद प्रखंड अध्यक्ष मो एकरामुल हक ने कहा कि राजद आज केवल पार्टी नहीं बल्कि हर गरीब मजलुमो की आवाज है। इस आवाज को पहले से भी ओर अधिक ताकत देने के लिए हर वर्ग के लोगों को इससे जोड़ने का काम हमारी पार्टी ने शुरू किया है। इस अभियान के द्वारा सभी लोगों को इससे जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि विगत 2020 के विधानसभा चुनाव में बिहार की जनता ने तो अपना स्पष्ट जनादेश देते हुए इसे सबसे बड़ी पार्टी का जो खिताब दिया है उसे कभी झुठलाया नहीं जा सकता हैं।
इस दौरान कई युवाओं को राजद की सदस्यता दिलाते हुए राजद विधायक सऊद आलम ने बताया कि कितने लोगों को सदस्य बनाया जाना है, इसका कोई लक्ष्य निर्धारित नहीं है। क्योंकि राजद के समर्थकों की संख्या बहुत ज्यादा है और सभी को सदस्य बनाने का लक्ष्य है। उन्होंने प्रखंड कमिटी के सभी सदस्यों को सदस्यता अभियान गंभीरता से लेने की बात कही। जिलाध्यक्ष सरवर आलम ने कहा कि कोई भी व्यक्ति जो समाजवादी और लोकतांत्रिक व्यवस्था को मानता हो। जिसकी आस्था राजद तथा लालू प्रसाद यादव में हो और तेजस्वी यादव के नेतृत्व में विकसित, रोजगार युक्त,अपराध मुक्त, स्वच्छ तथा स्वस्थ बिहार बनाने के लिए उत्सुक हैं वे सभी राष्ट्रीय जनता दल की सदस्यता प्राप्त कर सकते हैं। राजद की सदस्यता शुल्क मात्र 10 रुपए है।
राजद के अल्पसंखयक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष मो रहीमुद्दीन उर्फ हैबर बाबा ने कहा कि संगठन को पूरी तरह से मजबूत करने को लेकर पार्टी में अधिक से अधिक लोगों को जोड़ना है। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव व पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के नेतृत्व में लगातार गरीबों के हक और हुकूक को लेकर आंदोलन किया जा रहा है। राजद के संघर्ष के कारण गरीबों को न्याय भी मिल पा रहा है। इसलिए इसके संगठन को और ज्यादा मजबूत करते हुए प्रभावी बनाना है।
पार्टी से जुड़ने वाले युवाओं में मोहम्मद गुलाब, कन्हैया यादव, राजा कुंडू, विकास राय, मो अयूब, मो नसीम, मो इशहाक, मो लतीफ, मो नईमुद्दीन, मो फिरोज, मो नौशाद, मो अरमान, मो शाहनवाज आदि शामिल थे। कार्यक्रम को जिला उपाध्यक्ष साबिर आलम, राजद नेता मो. मुश्ताक आलम, बैचेन यादव, पुर्व मुखिया शौकत अली आदि ने भी संबोधित किया। मंच संचालन अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष मौलाना रफीक आलम ने किया।
वहीं सदस्यता अभियान के लिए आयोजित उक्त शिविर में राजद के वरिष्ठ नेता नवल किशोर यादव, राजद युवा राजद के प्रखंड अध्यक्ष सालिम अहमद, प्रखंड कोषाध्यक्ष मीर महफूज आलम, राजद नगर अध्यक्ष अशोक यादव, शाहिद आलम, गुलाम मोहिउद्दीन, मनोव्वर राणा सहित राजद के प्रखंड व नगर कमिटी के अधिकारी व सदस्य मौजूद थे।
सारस न्यूज, किशनगंज।

सारस न्यूज़ पोर्टल में बेहद कम दरों पर विज्ञापन के लिए संपर्क करे- 8939000071