ठाकुरगंज नगर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ठाकुरगंज नाउ में राधा-कृष्ण रूप सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था जिसमें नन्हें गोपाल की तस्वीरें उक्त प्लेटफॉर्म में नाम व पते के साथ भेजना था। साक्षात भगवान कृष्ण के रूप में तस्वीर भेजने से संबंधित आयोजित प्रतियोगिता में कुल 44 नन्हें गोपाल की तस्वीरें ठाकुरगंज नाउ में भेजी गई थी। जिसमें प्रथम पांच का सिलेक्शन किया गया।
प्रथम स्थान चार माह के विवान गुप्ता को मिला जबकि दूसरा स्थान पर क्रिशू गिरि, तीसरे स्थान पर काशवी श्राफ, चौथे स्थान पर हर्षिता सिंह एवं पांचवें स्थान पर शौर्य शाह रहे। इस कार्यक्रम के लिए बच्चों के माता-पिता में गजब का उत्साह देखने को मिलता है। इस अवसर पर ठाकुरगंज नाउ के सदस्यों ने प्रतिभागी सभी बच्चों के माता पिता को पुरस्कृत किया गया। सबों को संबोधित करते हुए ठाकुरगंज नाउ के रोहित अग्रवाल एवं रौनक कुमार ने कहा कि श्रीकृष्ण का जीवन चरित्र बच्चों के लिए एक आदर्श है। बच्चों को भगवान श्रीकृष्ण के बाल लीलाओं को देखकर उनका अनुशरण करने का प्रयास करना चाहिए।
सारस न्यूज, किशनगंज।

Leave a Reply