सारस न्यूज, किशनगंज।
शुक्रवार को गलगलिया स्थित रीगल रिर्सोसेस कंपनी के सभागार में रीगल किसान मैत्री योजना के तहत गुणवत्तापूर्ण मक्का उत्पादन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर जिले भर के 57 किसानों को पुरस्कृत किया गया। रीगल रिसोर्सेस कंपनी के प्रबंध निदेशक अनिल किशोरपुरिया, सीईओ नवनीत बहेती और जीएम राजेन्द्र आचार्या ने टॉप सात किसानों को चेक प्रदान कर सम्मानित किया।
कार्यक्रम के दौरान प्रबंध निदेशक अनिल किशोर पुरिया ने कहा कि किशनगंज आसपास इलाके के किसानों को खेती और उत्पादन में बेतहर प्रदर्शन करने के लिए रीगल रिर्सोसेस कंपनी द्वारा समय-समय पर प्रोत्साहन के तौर पर मक्का उतपादक कृषकों को पुरस्कृत व सम्मानित किया जाता रहा है। कंपनी के द्वारा जल्द ही किसानों को मेगा पुरस्कार देकर सम्मानित करने की योजना है।
प्रबंध निदेशक ने बताया कि हाल के वर्षों में कंपनी के उत्साहवर्धक योजना के कारण किसानों में मक्का उत्पादन के प्रति बड़े पैमाने पर उत्सुकता जगी है। यह इस इलाके के किसानों के लिए अच्छी बात है। किसान मक्के का उत्पादन कर अपने फसल को बाजार से बेहतर दाम पर कंपनी में ही मक्का बिक्री कर दे रहे है। उन्हें अच्छे कीमत के लिए बाजार तलाशना नहीं पड़ रहा है। किसानों को कंपनी के द्वारा दस हजार से लेकर करीब डेढ़ लाख तक के प्रोत्साहन राशि का चेक प्रदान किया गया।
इस मौके पर कंपनी के मक्का खरीद प्रबंधक विवेक लिल्हा, मैनेजर नरेश शर्मा, नगर पंचायत ठाकुरगंज के पूर्व मुख्य पार्षद देवकी अग्रवाल, अमित अग्रवाल, दीपक कुमार झा, राजेश कुमार, कार्तिक चंद्र साव और सरोज कुमार आदि सहित बड़ी संख्या में मक्का उत्पादक किसान मौजुद थे।
