कुसियारी पंचायत के निमलागांव निवासी रेशमी बेगम को जदयू महिला प्रखंड अध्यक्षा बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी है। लोगों के स्नेह और विश्वास पर खरा उतरने का संकल्प लेते हुए नवमनोनित महिला प्रखंड अध्यक्षा ने पार्टी की प्राथमिकता को लेकर सेवा,सुशासन और गरीबों के कल्याण के लिए तन,मन और धन से समर्पित रहने की बात कही। प्रखंड स्तर से कई जदयू कार्यकर्ता समारोह में शामिल हो नव मनोनित अपने महिला प्रखंड अध्यक्षा का स्वागत फूल-माला देकर तथा मिठाइयां एक दूसरे के साथ मिल बांट खा और खिलाकर तमाम लोगों बीच खुशी की लहर देखते बनी।
उधर खासकर महिलाओं ने हर्षोल्लास के साथ अपने नेत्री को फूलों की माला पहनाकर गर्व का अनुभव कर रही थी। इस मौके पर रेशमी बेगम ने कहा कि जनता दल यूनाइटेड पार्टी की महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्षा जानकी सिन्हा ने जिस भरोसे के साथ पोठिया प्रखंड के प्रखंड अध्यक्षा के रूप में मनोनित किया है। इसके लिए मैं अपने जिला अध्यक्षा के साथ-साथ अपने नेता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का दिल से आभार प्रकट करती हूँ। एवं पार्टी को विश्वास दिलाती हूं कि पार्टी व नेता को मज़बूत करने के लिए दिन- रात एक कर पार्टी हित में काम करूंगी। इस मौके पर मुख्य रूप से जदयू जिला उपाध्यक्ष मो. निजामुद्दीन, ठाकुरगंज महिला प्रखंड अध्यक्ष खालिदा प्रवीण, मो. आजाद हुसैन सहित दर्जनों जदयू कार्यकर्ता मौजूद रहें।
सारस न्यूज टीम, पोठिया।

Leave a Reply