• Mon. Sep 15th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

लक्ष्मण झा बने भाजयुमो ठाकुरगंज ग्रामीण अध्यक्ष तो नगर युवा मोर्चा अध्यक्ष बने बिट्टू साह।

सारस न्यूज, किशनगंज।

भारतीय जनता युवा मोर्चा किशनगंज के जिलाध्यक्ष अंकित कौशिक ने भाजयुमो ठाकुरगंज ग्रामीण मंडल अध्यक्ष के रूप में लक्ष्मण झा व भाजयुमो नगर अध्यक्ष के रूप में बिट्टू साह को मनोनित किया है। युवा मोर्चा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष के रूप में लक्ष्मण झा का मनोनीत दोबारा मनोनयन हुआ है। वहीं दोनों युवाओं मनोनयन पर भाजपा जिला महामंत्री बिजली सिंह, जिला उपाध्यक्ष तरुण सिंह, भाजयुमो पूर्व जिलाध्यक्ष सह वार्ड पार्षद अमित सिन्हा, युवा मोर्चा जिला मंत्री पुष्पराज सिंह, अतिपिछड़ा मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रमोद कुमार चौधरी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अनुपम ठाकुर, भाजपा ग्रामीण अध्यक्ष धर्मलाल सिंह, नगर मंडल अध्यक्ष अतुल सिंह, महामंत्री सन्नी झा, विवेक साहा सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता ने बधाई देते हुए इनके मनोनयन से पार्टी के साथ साथ युवा शक्ति को मजबूती मिलने की आशा व्यक्त की। नव मनोनित द्वय युवाओं ने भाजयुमो के जिलाध्यक्ष अंकित कौशिक के प्रति आभार व्यक्त करते हुए संगठन कार्य के लिए निरंतर गतिशील रहने व पीएम मोदी सरकार के जनकल्याणकारी योजना से मंडल के हर युवाओं को जोड़ने का संकल्प व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *