Saaras News – सारस न्यूज़ – चुन – चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

लोकसभा प्रवास योजना के तहत पूर्व मंत्री सह भाजपा विधायक राणा रणधीर सिंह व पूर्णिया विधायक विजय खेमका पहुंचे ठाकुरगंज, बूथ जीतो चुनाव जीतो का दिया मंत्र।

सारस न्यूज, किशनगंज।

लोकसभा किशनगंज प्रवास योजना अंतर्गत सेवा पखवारा के निमित ठाकुरगंज विधानसभा के एक दिवसीय दौरा पर बिहार सरकार के पूर्व सहकारिता मंत्री सह मधुबन से भाजपा विधायक राणा रणधीर सिंह एवं पूर्णिया के भाजपा विधायक सह किशनगंज लोकसभा प्रभारी विजय खेमका भाजपा संगठन के विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेने हेतु ठाकुरगंज पहुंचे। कार्यक्रम की अध्यक्षता ठाकुरगंज ग्रामीण मंडल अध्यक्ष धरम लाल सिंह ने की।

कार्यक्रम के दौरान सर्वप्रथम पूर्व मंत्री राणा रणधीर सिंह, किशनगंज लोकसभा प्रभारी सह विधायक विजय खेमका, भाजपा जिलाध्यक्ष सुशांत गोप एवं लोकसभा संयोजक गोपाल मोहन सिंह ने सखुआडाली पंचायत के बालूबाड़ी काली मंदिर का दर्शन किए। इसके बाद बालूबाड़ी महादलित गांव में जनसंपर्क अभियान चलाया गया जिसमें प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा संचालित योजनाओं को लोगों के साथ साझा किया गया। बालूबाड़ी टोला में जनसंघ के संस्थापक पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम के निमित जनवितरण प्रणाली दुकानदार और इसके लाभार्थियों से भेंट किए। वहीं इस दौरान सखुआडाली पंचायत के सामुदायिक भवन बूथ संख्या 298 पर बूथ समिति की बैठक वंदे मातरम गीत से शुरू हुई। जहां भाजपा ईकाई के सभी सदस्यों ने एक स्वर में कहा कि किशनगंज लोकसभा भाजपा को मिले। इसके पूर्व स्वच्छता अभियान चलाया गया। वरिष्ठ भाजपा नेता सह किसान मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष मोहन लाल सिंह के आवास पर ठाकुरगंज विधानसभा कोर कमिटी बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपस्थित कार्यकर्ता व ग्रामीणों को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री राणा रणवीर सिंह ने कहा कि हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2024 में पुनः प्रधानमंत्री बनेंगे जिसमे आप सभी अपना बहुमूल्य मत पुनः दे। जी ट्वेंटी सम्मेलन से भारत का सम्मान विश्व पटल पर बढ़ा हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव के लिए सभी कार्यकर्ता अभी से संगठन की मजबूती के लिए जुट जाएं, जिससे केंद्र में भाजपा सरकार को फिर से सत्ता में लाया जा सके। उन्होंने भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को प्रवास योजना और उसके उद्देश्य के बारे में विस्तार से बताया और सभी कार्यकर्ताओं को बूथ जीतो चुनाव जीतो का मूल मंत्र दिया। किशनगंज लोकसभा प्रभारी सह पूर्णिया विद्यायक विजय खेमका ने शहरी एवं ग्रामीण आवास योजना, उज्जवला योजना, प्रधानमंत्री सामाजिक सुरक्षा योजना, जल जीवन मिशन, विश्वकर्मा योजना समेत केंद्र सरकार द्वारा संचालित सभी जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में कार्यकर्ताओं को जानकारी देते हुए आम जनमानस में जागरूकता फैलाने का आवाहन किया।

वहीं इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुशांत गोप, लोकसभा संयोजक गोपाल मोहन सिंह, लोकसभा विस्तारक रूपेश कुमार, किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मोहन सिंह, जिला उपाध्यक्ष तरुण सिंह, जिला महामंत्री बिजली सिंह व मनीष सिन्हा, नगर मंडल अध्यक्ष अतुल सिंह, पौआखाली मंडल अध्यक्ष अशोक सिन्हा, दिघलबैंक मंडल अध्यक्ष बमभोला सिंह, ठाकुरगंज विधानसभा विस्तारक राजीव रंजन, पिछड़ा मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रमोद चौधरी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अनुपम देवी, ठाकुरगंज विधानसभा बीएलए वन अमित सिन्हा, पिछड़ा मोर्चा जिला महामंत्री विप्लव कर्मकार, युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष बिट्टू साह, पिछड़ा मोर्चा नगर अध्यक्ष खोखा सरकार, रंजन साह, राजीव झा, अमृत मंडल, गोपेश यादव, शिवशंकर महतो, अरुण सिंह, धर्मेंद्र दास, सुनील सहनी सहित बड़ी संख्या में भाजपाई उपस्थित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *