Saaras News – सारस न्यूज़ – चुन – चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

लोक आस्था का महापर्व छठ को ले मुख्य पार्षद ने ठाकुरगंज नगर में आयोजित छठ घाटों का किया निरीक्षण।

सारस न्यूज, किशनगंज।

शनिवार को लोक आस्था का महापर्व छठ को ले नगर प्रशासन की ओर से तैयारी शुरू कर दी गई है। इसी के तहत ठाकुरगंज नगर के मुख्य पार्षद सिकंदर पटेल, कार्यपालक पदाधिकारी कुमार ऋत्विक, उपमुख्य पार्षद प्रतिनिधि कृष्ण कुमार सिन्हा सहित कई वार्ड पार्षद नगर स्थित छठ घाट ने भातढाला, सागडाला और बशीरनगर छठ घाटों का मुआयना किया। निरीक्षण के क्रम में छठ घाट पर छठ व्रतियों के बैठने की व्यवस्था, महिला छठ व्रतियों के कपड़े बदलने की व्यवस्था, छठ घाट की साफ सफाई, लाइट आदि की व्यवस्था किए जाने को लेकर विचार विमर्श किया। निरीक्षण के दौरान छठ पूजा आयोजन समिति के कार्यकर्त्ता भी मौजूद थे।

इस दौरान मुख्य पार्षद सिकंदर पटेल ने आयोजन समिति के सदस्यों को बांस की बैरीकेटिंग के साथ-साथ गहरे पानी के पास लाल झंडा लगाया जाने का निर्देश दिया। नगर के उक्त तीनों छठ घाटों में स्वच्छता का ध्यान रखा जाए। उन्होंने घाट जाने वाले मार्ग पर ट्रैफिक व्यवस्था दुरूस्त रखने का भी बात की।

इस मौके पर वार्ड पार्षद अमित कुमार सिन्हा, सजन कुमार, पार्षद प्रतिनिधि प्रदीप साह, मयंक शांडिल्य, शंभू लाल राय, अनिल साह एवं मनोज चौधरी, नपं के कनीय अभियंता कुंदन कुमार, नपं कर्मी कृष्ण कुमार पासवान व संजय पंडित, छठ आयोजन समिति के प्रदीप शर्मा, संजीव साह, पप्पू साह, जोगेश ठाकुर, बीरेंद्र कुमार साह, दीपू यादव, प्रभु साह आदि भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *