सारस न्यूज, किशनगंज।
भारत – नेपाल के सीमा से सटे ठाकुरगंज प्रखंड के चुरली पंचायत के लोधाबाड़ी गांव में शुक्रवार को लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत स्वच्छता ही सेवा जागरूकता अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान 19वीं वाहिनी एसएसबी ठाकुरगंज के नावडूबा बीओपी के जवान भी सम्मिलित हुए। स्थानीय मुखिया बीरेंद्र कुमार पासवान ने स्वच्छता कर्मियों, स्वच्छताग्रहियों को प्रोत्साहन किया। पंचायत के जीविका दीदी, स्वास्थ्य पर्यवेक्षक, वार्ड सदस्य के साथ पंचायत को ओडीएफ प्लस बनाने तथा 1 अक्टूबर को विशेष स्वच्छता अभियान हेतु 10 बजे से 11 बजे तक एक घंटा श्रमदान देने का शपथ दिलाया गया। इसके उपरान्त लोधाबाड़ी गांव के सामुदायिक स्थान पर सबों ने स्वच्छता जागरुकता को लेकर झाड़ू लगाकर सफाई अभियान चलाया।
इस दौरान मुखिया बीरेंद्र कुमार पासवान ने स्थानीय लोगों को स्वच्छता से स्वास्थ्य की महता की जानकारी दी और कहा कि बीमारियां गंदगी से ही फैलती है। साफ सफाई जरूरी है। घर के आसपास और घर की सफाई करें तभी स्वच्छ वातावरण बनेगा। लोग स्वस्थ होंगे। इस मौके पर प्रखंड समन्वयक हिमांशु कुमार, स्वच्छता पर्यवेक्षक सविता कुमारी, मो यासीन आदि वार्ड सदस्य सहित सभी सफाई कर्मी व स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे।