सोमवार को वन महोत्सव के अवसर पर प्रखंड कार्यालय परिसर में अवस्थित मनरेगा कार्यालय के सामने वृक्षारोपण किया गया। वन महोत्सव के तहत ब्लॉक स्तर पर पौधरोपण का कार्य डीएम के आदेश पर अंचल अधिकारी ओमप्रकाश भगत एवं मनरेगा के कार्यक्रम पदाधिकारी सुशील कुमार सिद्धु की उपस्थिति में आयोजित की गई।
इस अवसर पर अंचल अधिकारी ओमप्रकाश भगत द्वारा मानव जीवन के लिए वन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आधुनिक युग में जिस प्रकार हम लोग पेड़-पौधे को अपने स्वार्थ के लिए काटते चले जा रहे है वो मानव सभ्यता के लिए घातक है। वृक्षों का हमारे जीवन में महत्वपूर्ण स्थान है। इसे बचाये रखने ही नहीं बल्कि विस्तार की भी आवश्यकता है। इस हेतु जुलाई माह के प्रथम सप्ताह में हम वन महोत्सव के रूप में मनाते है। जिसका उद्देश्य मनुष्यों को अधिक से अधिक लोगों को वृक्षारोपण हेतु जागरूक करना है। इसके पूर्व भी समय-समय पर पौधरोपण को लेकर प्रयास किये जाते रहे है। पीओ मनरेगा सुशील कुमार सिद्धु ने बताया कि आज हमारी जिम्मेदारी है कि हम अपने पर्यावरण को बचाने के लिए अधिक-से-अधिक पौधरोपण करें क्योंकि पेड़ पौधे की कमी से वातावरण में ऑक्सीजन की मात्रा कम हो रही है और कार्बन डाइऑक्साइड की मात्रा बढ़ रही है जिसके कारण प्रकृति का संतुलन बिगड़ रहा है एवं पृथ्वी का तापमान बढ़ रहा है जो मानव जीवन पर एक संकट के समान है। नियमित वर्षा पेड़ पौधों के कारण ही होती है। इसलिए हमें पौधरोपण कर ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने की आवश्यकता है ताकि पर्यावरण का संतुलन बना रहे। इस मौके पर अंचल, प्रखंड व मनरेगा के कर्मी मौजूद थे।
सारस न्यूज, किशनगंज।

Leave a Reply