Saaras News – सारस न्यूज़ – चुन – चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

विधान पार्षद डा. दिलीप कुमार जायसवाल ने पेवर ब्लाक सड़क व यात्री शेड किया उद्घाटन, ऊर्जा मंत्री से बिजली समस्या को लेकर किया बात।

विजय गुप्ता,सारस न्यूज, गलगलिया।

ठाकुरगंज नगर पंचायत के अवर निबंधन कार्यालय परिसर में पेवर ब्लाक सड़क निर्माण एवं स्वामी विवेकानंद बस पड़ाव ठाकुरगंज के परिसर में यात्री शेड निर्माण कार्य का विधान पार्षद डा. दिलीप कुमार जायसवाल ने उद्घाटन किया। इस मौके नपं अध्यक्ष प्रमोद कुमार चौधरी दल्लेगांव के मुखिया प्रतिनिधि गुलाम हसनेन जिरनगच्छ के मुखिया प्रतिनिधि नजरूल इस्लाम भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष बिजली प्रसाद सिंह भाजयुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष अमित कुमार सिंहा आदि मुख्य रूप से मौजूद थे।

इस मौके पर नपं अध्यक्ष प्रमोद कुमार चौधरी ने बताया कि मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना के तहत विधान पार्षद सह उपमुख्य सचेतक डा. दिलीप कुमार जायसवाल के द्वारा विधान पार्षद मद से स्वामी विवेकानंद बस पड़ाव ठाकुरगंज के परिसर में 14 लाख 96 हजार प्राक्कलित राशि से यात्री शेड निर्माण कार्य का उद्घाटन किया गया है। इसके अलावा नगर विकास एवं आवास विभाग द्वारा मुख्यमंत्री शहरी पक्की गली नली निश्चय योजना के तहत अवर निबंधन कार्यालय ठाकुरगंज के परिसर में 10 लाख की लागत से पेवर ब्लाक निर्माण कार्य का उद्घाटन किया गया। मौके पर उपस्थित भाजपा कार्यकर्ता व आम जनता ने विधान पार्षद से डा. दिलीप कुमार जायसवाल से ठाकुरगंज में अनियमित रूप से बिजली आपूर्ति की समस्या पर ध्यान आकृष्ट कराया। इस पर विधान पार्षद ने ऊर्जा मंत्री सह प्रभारी मंत्री बिजेंद्र यादव से दूरभाष पर ठाकुरगंज की बिजली आपूर्ति व्यवस्था पर बात की। ऊर्जा मंत्री ने विधान पार्षद को ठाकुरगंज में यथाशीघ्र नियमित रूप से बिजली आपूर्ति व्यवस्था बहाल करने का आश्वासन दिया।

एमएलसी डा. जायसवाल ने ठाकुरगंज नवनिर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवन को जल्द उद्घाटन करने हेतु स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे दल्लेगांव में नदी के कटाव निरोधी कार्य के लिए जल निस्सरण विभाग के कार्यपालक अभियंता तथा प्रखंड के कनकपुर पंचायत की मुंशीभिट्ठा गांव में जले ट्रांसफार्मर को ठीक करने के लिए कार्यपालक विद्युत अभियंता से बात कर समस्या के निराकरण करवाने की बात कही। वहीं भाजपा के दिवंगत पूर्व जिलाध्यक्ष मोतीलाल सराफ के आवास पर स्वजनों से मिले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *