शनिवार को नगर पंचायत ठाकुरगंज अंतर्गत अवर निबंधन कार्यालय परिसर में पेवर ब्लॉक सड़क निर्माण एवं स्वामी विवेकानंद बस पड़ाव ठाकुरगंज के परिसर में यात्री शेड निर्माण कार्य का विधान पार्षद डॉ दिलीप कुमार जायसवाल ने उद्घाटन किया। इस मौके नपं अध्यक्ष प्रमोद कुमार चौधरी, दल्लेगांव के मुखिया प्रतिनिधि गुलाम हसनेन, जिरनगच्छ के मुखिया प्रतिनिधि नजरूल इस्लाम, भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष बिजली प्रसाद सिंह, भाजयुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष अमित कुमार सिंहा आदि मुख्य रूप से मौजुद थे। इस मौके पर नपं अध्यक्ष प्रमोद कुमार चौधरी ने बताया कि मुख्यमत्री क्षेत्र विकास योजना के तहत विधान पार्षद सह उपमुख्य सचेतक डॉ दिलीप कुमार जायसवाल के द्वारा विधान पार्षद मद से स्वामी विवेकानन्द बस पड़ाव ठाकुरगंज के परिसर में प्राक्कलित राशि 14 लाख 96 हजार से यात्री शेड निर्माण कार्य का उद्घाटन किया गया है। इसके अलावा नगर विकास एवं आवास विभाग द्वारा मुख्यमंत्री शहरी पक्की गली नली निश्चय योजना के तहत अवर निबंधन कार्यालय ठाकुरगंज के परिसर में 10 लाख की लागत से पेभर ब्लॉक निर्माण कार्य का उद्घाटन किया गया। मौके पर उपस्थित भाजपा कार्यकर्ता व आम जनता ने विधान पार्षद से डॉ दिलीप कुमार जायसवाल से ठाकुरगंज में अनियमित रूप से बिजली आपूर्त्ति की समस्या पर ध्यान आकृष्ट कराया। इस पर विधान पार्षद ने ऊर्जा मंत्री सह प्रभारी मंत्री बिजेंद्र यादव से दूरभाष पर ठाकुरगंज की बिजली आपूर्ति व्यवस्था पर बात की। ऊर्जा मंत्री ने विधान पार्षद को ठाकुरगंज में यथाशीघ्र निर्बाध रूप से बिजली आपूर्ति व्यवस्था बहाल करने का आश्वासन दिया। एमएलसी डॉ दिलीप कुमार जायसवाल ने ठाकुरगंज नगर में नवनिर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवन को जल्द उद्घाटन करने हेतु स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे, दल्लेगाँव में नदी के कटाव निरोधी कार्य के लिए जल निस्सरण विभाग के कार्यपालक अभियंता अशोक कुमार तथा प्रखंड के कनकपुर पंचायत की मुंशीभिट्ठा गांव में पांच दिनों से जले ट्रांसफार्मर को ठीक करने के लिए कार्यपालक विद्युत अभियंता से बात कर समस्या के निराकरण करवाने की बात कही। वही इस दौरान भाजपाइयों ने ठाकुरगंज में इनडोर स्टेडियम, बस स्टैंड के समीप रेलवे फाटक में रेल ओवर ब्रिज निर्माण कार्य कराए जाने की मांग की।
वही विगत दिनों भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष मोतीलाल सराफ के निधन के उपरांत उनके आवास पर परिजनों से मिले। इस मौके पर उपमुख्य पार्षद संजय यादव, पूर्व उप मुख्य पार्षद कृष्ण कुमार सिन्हा, पुर्व पार्षद सिकंदर पटेल, पंचायत समिति प्रतिनिधि अब्दुल बारी, नरेश साह, मनमोहन साह, बिजय शर्मा, मो खालिक अंसारी प्रदीप साह, आलोक यादव, संजय सिन्हा, परमजीत मंडल, अतुल सिंह, प्रशांत पटेल, सुरज गुप्ता, अरुण कुंडू, बिटटू साह, ऋतिक चौधरी, रंजीत साह, अशोक साहा, संजित राय, हीरा सिंह, द्रोपदी देवी, मनोज यादव, सुखदेव मंडल, शंकर पोद्दार सहित भाजपा कार्यकर्त्ता मौजूद थे।
सारस न्यूज, किशनगंज।

Leave a Reply