• Sat. Mar 21st, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

विश्वकर्मा योजना के शुभारंभ के अवसर पर ठाकुरगंज भाजपा द्वारा कार्यक्रम आयोजित। शफकत हुसैन बने अल्पसंख्यक नगर मोर्चा के अध्यक्ष।

सारस न्यूज, ठाकुरगंज।

रविवार 17 सितंबर को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर देश भर में विश्वकर्म योजना का शुभारंभ किया गया। इसी अवसर पर ठाकुरगंज भाजपा द्वारा एक कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमे सफकत हुसैन को ठाकुरगंज भाजपा नगर अल्पसंख्यक अध्यक्ष मनोनित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर भाजपा विधायक निशा सिंह शामिल हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रमोद चौधरी ने की। कार्यक्रम में जिला महामंत्री बिजली सिंह, ओबीसी मोर्चा जिला महामंत्री बिप्लब कर्मकार, वरिष्ठ कार्यकर्ता अनिल महाराज, भाजपा नगर अध्यक्ष ठाकुरगंज अतुल सिंह, जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष अनुपमा ठाकुर के अलावा भाजपा के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *