Saaras News – सारस न्यूज़ – चुन – चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

संसद में राहुल गांधी के फ्लाइंग किस मामले में भाजपा महिला मोर्चा ने राहुल गांधी का जलाया पुतला।

सारस न्यूज, किशनगंज।

मानसून सत्र में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के फ्लाइंग किस मामले पर भाजपा महिला मोर्चा के जिलाध्यक्ष अनुपमा देवी के नेतृत्व में ठाकुरगंज प्रखंड के कुकुरबाघी पंचायत में महिला मोर्चा के सदस्यों के साथ राहुल गांधी का पुतला दहन किया गया। संसद में महिला सांसदों के सामने राहुल गांधी के द्वारा फ्लाइंग किस दिए जाने को लेकर जिलाध्यक्ष अनुपमा देवी ने राहुल गांधी की अशोभनीय और मर्यादित हरकत बताते हुए उनसे माफी मांगने की मांग की। उन्होंने कहा कि जिस समय राहुल गांधी ने संसद में फ्लाइंग किस किया उस समय उनके सामने महिला सांसद मौजूद थी। राहुल गांधी की यह हरकत अमर्यादित है क्योंकि किसी भी महिला के सामने फ्लाइंग किस किया जाना अपमानजनक है। ऐसे में राहुल गांधी को अपने इस गलती के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए।

इस मौके पर राहुल गांधी के खिलाफ भाजपा महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। पुतला दहन के दौरान कल्पना सिंह, नील देवी, अंजना देवी, सुभान देवी, बोसुतोमुनी पहान, सुचित्रा सिंह, गीता देवी, असिस्ता एकला, मीना पहान, लालमुनी पहान, मानालो पहान आदि भाजपा महिला मोर्चा के सदस्य मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *