• Sat. Sep 13th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ठाकुरगंज में परिवार नियोजन पखवाड़ा के अंतर्गत परिवार नियोजन मेला आयोजित।

सारस न्यूज, किशनगंज।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ठाकुरगंज में गुरुवार को परिवार विकास मिशन के तहत परिवार नियोजन पखवाड़ा के अंतर्गत परिवार नियोजन मेले का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन सीएचसी ठाकुरगंज में कार्यरत चिकित्सक डॉ कुमारी संध्या रानी, बीएचएम बसंत कुमार आदि सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मियों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।

इस मेले में जनसंख्या नियंत्रण पर विस्तार से चर्चा की गई। यहां अलग-अलग स्टॉल लगाकर आने वाले सभी लोगों को परिवार नियोजन के महत्व, आवश्यकता और स्थाई और अस्थाई साधनों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। यहां लोगों के बीच वितरण के लिए परिवार नियोजन के साधन जैसे अंतरा, छाया, निरोध, कॉपर टी, माला एन के साथ ही निश्चय किट रखे गए थे। इस दौरान स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं ने लोगों को परिवार नियोजन के महत्व और आवश्यकता के बारे में विस्तार से जानकारी देने के साथ ही परिवार नियोजन के स्थाई और अस्थाई साधनों के बारे में भी बताए।

इस दौरान डॉ कुमारी संध्या रानी ने लोगों को बताया कि अपने देश में सबसे तेजी से जनसंख्या वृद्वि होती है। जो सबसे बड़ी समस्या बन गई है। इसके लिए जनसंख्या वृद्वि पर नियंत्रण करना सबसे ज्यादा आवश्यक है। जनसंख्या वृद्वि से अनेक समस्याएं उत्पन्न हो रही है। इसको ले सरकार के निर्देशानुसार 04 से 29 सितंबर तक परिवार नियोजन पखवाड़ा का आयोजन सीएचसी ठाकुरगंज में किया जा रहा है। वहीं प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक वसंत कुमार ने बताया कि परिवार नियोजन पखवाड़ा के अंतर्गत 50 महिला बंध्याकरण एवम 5 पुरूष नसबंदी ऑपरेशन किए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। मैरी स्टॉप के सहयोग से आयोजित परिवार नियोजन के अस्थाई साधनों का इस्तेमाल करने से दम्पति को शारीरिक लाभ के साथ- साथ आर्थिक, सामाजिक और मानसिक रूप से काफी लाभ मिलेगा। इससे दम्पति अपने बच्चों को सही पोषण के साथ -साथ सही शिक्षा, उचित स्वास्थ्य के साथ-साथ सम्मानजनक जीवन स्तर दे सकते हैं। इस मौके पर बीसीएम कौशल कुमार, प्रखंड मूल्यांकन एवं अनुश्रवण सहायक अखिल प्रसून, एएनएम, आशा कार्यकर्ता सहित कई स्वास्थ्यकर्मी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *