सारस न्यूज, ठाकुरगंज।
बुधवार को 19 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल ठाकुरगंज के समन्वय सुखानी के जवानों द्वारा गस्ती के दौरान भारत-नेपाल सीमा के पीलर संख्या 118/01 से 03 किमी के दूरी पर (भारत की ओर) 14 मवेशियों को 03 तस्करों सहित गिरफ्तार किया। जो इन मवेशियों को नेपाल से भारत में अवैध तरीके से लाया जा रहा था।
सीमा चौंकी सुखानी में तैनात सहायक उप निरीक्षक सुभाष चन्द्र के साथ एसएसबी के जवानों ने गस्ती के दौरान देखा कि भारत-नेपाल के पीलर संख्या 118/01 से 03 किमी की दूरी (भारत की ओर) तीन तस्कर 14 मवेशियों के साथ नेपाल से भारत की ओर आ रहे थे, जिसे गस्त दल द्वारा रोकने की कोशिश करने पर तस्कर मवेशियों को छोड़कर भागने लगे। लेकिन गस्ती दल द्वारा सभी 03 तस्करों को एवं मवेशियों को अपने कब्जे में कर लिया गया। जब्त किए गए सभी मवेशियों एवं तीनों तस्करों को आवश्यक कागज़ी कार्यवाही के साथ सुखानी थाना को सौंपने की तैयारी की कार्यवाही की जा रही है। पूरी कार्यवाही के दौरान सहायक उप निरीक्षक सुभाष चन्द्र, मुख्य आरक्षी साधन रॉय, बीरबल, आरक्षी रणवीर सिंह, सुखविंदर, रुपेश हाजरा, बेलोचन स्विन, ललन कुमार, संजय कुमार, शेख शमिमुद्दीन जवान शामिल थे।