• Wed. Feb 4th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

सेवा सुशासन और गरीब कल्याण ये मोदी सरकार के काम करने का तरीका है: बिजली सिंह

सारस न्यूज टीम, ठाकुरगंज।

ठाकुरगंज प्रखंड के सखुआ डाली पंचायत के दर्जीभिट्टा गांव में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 08 साल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण कार्यक्रम के अध्यक्षता किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष धरम लाल सिंह के नेतृत्व में चलाया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष बिजली प्रसाद सिंह उपस्थित हुए।

लोगों को संबोधित करते हुए किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष धरम लाल सिंह ने बताया कि देश के लोकप्रिय नेता भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यकाल के 08 साल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा सभी वर्गों के लोगों के लिए किए गए विकास कार्यों को बताया जाना। वही अपने संबोधन में किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष बिजली प्रसाद सिंह ने कहा कि इस दौरान उनके कार्यों में हमें इनोवेशन हमेशा दिखाई पड़ता है। देश आज आजादी का 75 वीं वर्षगांठ यानी अमृत महोत्सव भी मना रहा है उन्होंने कहा कि आज देश मोदी सरकार के 8 साल- सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को भी मना रहा है। सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण ये मोदी सरकार के काम करने का तरीका है ये मोदी सरकार की आत्मा है।

वहीं इस कार्यक्रम में किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष बिजली प्रसाद सिंह, किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष धरम लाल सिंह, किसान मोर्चा प्रदेश के कार्यकारणी सदस्य मोहन लाल सिंह, बुद्धी लाला सिंह, दीपक सिंह, रमेश लाल सिंह, सुग्रेंद्र सिंह, देवनंदन मंडल, बसंत सिंह, पचालाल सिंह, धनपथ कु० सिंह, रत्न कु ० सिंह गोविन्द सिंह, बीरबल कु० शर्मा इत्यादि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *