• Sat. Sep 13th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत एसएसबी द्वारा साइकल रैली एवं मिनी मैराथन दौड़ आयोजित।

सारस न्यूज, किशनगंज।

स्वतंत्रता के 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आजादी के अमृत महोत्सव की श्रृंखला में शुक्रवार को 19वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल मुख्यालय ठाकुरगंज के साथ- साथ सभी समवाय के द्वारा हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत साइकल रैली एवं मिनी मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया।

वाहिनी मुख्यालय ठाकुरगंज से शुरू साइकल रैली उप कमांडेंट रविकान्त द्विवेदी की अगुवाई में वाहिनी मुख्यालय से होते हुए गाँव गाँव घूमते सभी सीमावासियों को जागरूक करते हुए पाठमारी (नेपाल बॉर्डर) से वापस मुख्यालय 15 किलोमीटर दूरी तय कर लौटी। साईकिल रैली का विभिन्न स्थानों पर ग्रामीणों द्वारा जोरदार ढंग से स्वागत किया गया।

इस कार्यक्रम के दौरान मैराथन दौड़ भी आयोजित की गई। संबंधित क्षेत्र के युवा व छात्र- छात्राओं ने इस दौड़ में बढ़- चढ़ कर भाग लिया तथा प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पाने वाले धावकों को पुरस्कृत भी किया गया। इस अभियान के दौरान सीमावर्ती क्षेत्र के गांवों के लोगों के बीच एसएसबी के द्वारा तिरंगा वितरण भी किया गया।

उप कमान्डेंट रविकांत द्विवेदी ने कहा कि देश की आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर हर घर तिरंगा अभियान के आह्वान के प्रति देश की जनता में जबरदस्त उत्साह है। आजादी के लिए ज्ञात एवं अज्ञात शुरूवीरों ने अपना सर्वोच्च बलिदान देकर राष्ट्र को स्वतंत्रता दिलवाई। उन्होंने कहा कि 13 से 15 अगस्त तक देश का प्रत्येक व्यक्ति अपने घर पर तिरंगा लगाकर शहीदों को नमन करेंगे। वहीं इस दौरान गांव के सभी लोगों को बताया गया कि सभी को अपने घर में 13 अगस्त से 15 अगस्त तक अपने घरों पर इस तिरंगा लगाए या फहराए। इस कार्यक्रम मे एसएसबी जवानों के साथ आम नागरिकों ने भी बढ़ चढ़ कर भाग लिया और इस दौरान लोगों में 13 अगस्त से 15 अगस्त तक अपने अपने घरों पर तिरंगा लहराने व फहराने को लेकर काफी उत्साह देखा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *