• Fri. Jan 9th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

04 अक्टूबर को बहादुरगंज आऐंगे जदयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा

शशि रोक्का, सारस न्यूज़, ठाकुरगंज।

आगामी 04 अक्टूबर को अपने बिहार यात्रा के दौरान जदयू संसदीय बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व केंद्रीय मंत्री भारत सरकार श्री उपेंद्र कुशवाहा बहादुरगंज पहुचेंगे। बाजार समिति के प्रांगण में कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे श्री कुशवाहा। इसी संदर्भ में आज जदयू अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष ऐहतशाम अंजुम के आवास पर जदयू पार्टी पदाधिकारियों की अहम बैठक आयोजित की गई, बैठक के बाद सभी पार्टी पदाधिकारियों ने सभा स्थल का जायजा लिया। इस दौरान मुख्य रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष फिरोज अंजुम, उपाध्यक्ष विजय झा, डॉ.नजीरुल इस्लाम, मुमताज अंसारी, प्रखंड अध्यक्ष हरिहर पासवान, जदयू नगर अध्यक्ष बन्टी सिन्हा, अनीसुर्रहमान, मो. सलाम सहित दर्जनों पार्टी पदाधिकारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *