• Thu. Sep 11th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

जालमिलीक, ठाकुरगंज से 13 वर्षीय मो० जानिसार रज़ा लापता, मदद की अपील

राजीव कुमार, सारस न्यूज़।

ठाकुरगंज प्रखंड के अंतर्गत जालमिलीक गांव से एक 13 वर्षीय बालक, मो० जानिसार रज़ा, रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गया है। बालक के परिजनों ने स्थानीय पुलिस से संपर्क किया है और अब आम जनता से भी उसकी तलाश में सहयोग की अपील की है।

मो० जानिसार रज़ा, जिसकी उम्र 13 वर्ष है और रंग सांवला है, पिछली तारीख – 03-05-2025 को दोपहर 1:00 बजे से जालमिलीक गांव से लापता है। वह जालमिलीक गांव के मास्टर फरीद और मास्टर फैजान उर्फ बबलू का भांजा है, और मास्टर नाहिद का भतीजा भी है।

परिजनों के अनुसार, जानिसार दोपहर करीब एक बजे घर से निकला था और उसके बाद से उसका कोई पता नहीं चला है। उन्होंने अपने स्तर पर उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन अब तक उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

इस घटना से चिंतित परिजनों ने आम जनता से अपील की है कि यदि किसी को भी मो० जानिसार रज़ा के बारे में कोई जानकारी मिलती है या वह कहीं दिखाई देता है, तो कृपया निम्नलिखित नंबरों पर तुरंत संपर्क करें:

6206766683/ 9417743717

आपकी छोटी सी सूचना भी मो० जानिसार रज़ा को उसके परिवार से मिलाने में महत्वपूर्ण साबित हो सकती है। पुलिस भी मामले की जांच कर रही है और लोगों से सहयोग करने का आग्रह किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *