• Thu. Jan 15th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

ठाकुरगंज में धूमधाम से मनाई गई आध्यात्मिक गुरु स्वामी विवेकानंद की 161वीं जयंती, बस स्टैंड में स्थापित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी गई श्रद्धांजलि।

सारस न्यूज, किशनगंज।

शुक्रवार को ठाकुरगंज नगर पंचायत स्थित स्वामी विवेकानंद बस स्टैंड में स्थापित स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर सर्वप्रथम मुख्य पार्षद श्रीकृष्ण सिंह उर्फ सिकंदर पटेल ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया और नगर के जनप्रतिनिधियों व गणमान्य नागरिकों के संग स्वामी विवेकानंद की 161वीं जयंती मनाया। उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से पुर्व मुख्य पार्षद देवकी अग्रवाल, ठाकुरगंज थानाध्यक्ष सतीश कुमार हिमांशु, उपमुख्य पार्षद प्रतिनिधि कृष्ण कुमार सिंहा, अधिवक्ता कौशल किशोर यादव आदि भी मौजूद रहे।

इस मौके पर मुख्य पार्षद श्रीकृष्ण सिंह उर्फ सिकंदर पटेल ने सबों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वामी विवेकानन्द का जन्म 12 जनवरी, 1863 को कोलकाता में हुआ था। वे एक प्रमुख आध्यात्मिक नेता, समाज सुधारक और रामकृष्ण मिशन के संस्थापक थे। उनकी शिक्षाओं ने सार्वभौमिक अवधारणाओं पर जोर दिया और जिसका असर दुनिया भर के लोगों पर पड़ा था। 1893 शिकागो में जब उन्होंने विश्व धर्म संसद में हिंदू धर्म और भारतीय आध्यात्मिकता पर भाषण दिया था तो लोगों के बीच वे व्यापक रूप से प्रसिद्ध हो गए थे।

अधिवक्ता कौशल किशोर यादव ने कहा कि स्वामी विवेकानन्द का ज्ञान आत्म-विश्वास, आध्यात्मिकता और सभी मनुष्यों की एकता पर केंद्रित था। वो समाज के सुधार के लिए शिक्षा की शक्ति में विश्वास करते थे और चरित्र-निर्माण और मूल्य-आधारित शिक्षा के महत्व पर जोर देते थे। अपने भाषणों और लेखों के माध्यम से, उन्होंने अनगिनत लोगों को प्रेरित किया और भारत की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक पहचान को दुनिया भर में पहुंचाने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

इस मौके पर वार्ड पार्षद अमित सिन्हा, देवाशीष विश्वास, दिलीप सिंह, सजन कुमार उर्फ बबलू दास  पार्षद प्रतिनिधि प्रदीप साह, मयंक शांडिल्य, मनोज चौधरी, राजेश करनानी, पूर्व पार्षद अनिल महाराज, सन्नी झा, गोपेश यादव, बंटी सिंह, अखिल साह, सुमित सौरभ आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *