• Tue. Sep 16th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

19वीं वाहिनी ठाकुरगंज द्वारा मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत वृहद स्तर पर वृक्षारोपण कार्यकम हुआ संपन्न।

सारस न्यूज, किशनगंज।

शुक्रवार को 19वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, ठाकुरगंज के कमांडेंट स्वर्णजीत शर्मा निर्देशन में मेरी माटी मेरा देश अभियान पर वाहिनी मुख्यालय ठाकुरगंज एवं समस्त समवायों में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस वर्ष 2023 में 19 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, ठाकुरगंज को 23,000 पौधे लगाने का लक्ष्य दिया गया था इस लक्ष्य को वाहिनी ने शुक्रवार को पूरा कर लिया है तथा वाहिनी ने अपने कार्य क्षेत्र के गांव, स्कूल, पंचायत भवन, ग्रामीण सड़क के किनारे, मदरसा, तथा सीमावर्ती स्थानों में पौधे लगाये गये जिसमें छात्रों, अध्यापकों एवं बलकर्मियों द्वारा विद्यालय के परिसर में वृक्षारोपण किया गया।

इस मौके पर कमांडेंट स्वर्णजीत शर्मा ने बताया कि वृक्ष हमारे पर्यावरण के अभिन्न अंग हैं। धरती पर पेड़ पौधों के अस्तित्व के बिना मनुष्य, जानवरों और अन्य प्रजातियों का अस्तित्व संभव नहीं है। वृक्ष लगाने का सबसे महत्वपूर्ण लाभ यह है कि वे कार्बन डाइऑक्साइड और ऑक्सीजन का आदान-प्रदान करते हैं। पर्यावरण में ऑक्सीजन की जरूरत सभी को ज्ञात है। वृक्ष वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए हानिकारक गैसों को न केवल अवशोषित करते हैं बल्कि जल प्रदूषण को भी नियंत्रित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। पेड़ न केवल कार्बन डाइऑक्साइड लेते हैं बल्कि वातावरण से कई अन्य हानिकारक गैसों को भी अवशोषित करते हैं जिससे वातावरण को ताजगी मिलती है। पेड़ों पर फल लगते हैं जो पक्षियों, जानवरों और मनुष्यों के लिए भोजन हैं। गाय, बकरियां और अन्य शाकाहारी जानवर भी वृक्षों के पत्ते खाते हैं। वे गर्मी के असर को कम करने में मदद करते हैं। उनसे प्राप्त ठंडक का असर ऐसा है कि यह आसपास के स्थानों में 50% तक एयर कंडीशनर की आवश्यकता को कम कर सकता है। पक्षी पेड़ों पर घोंसलों को बनाते है जिससे उन्हें आश्रय मिलता है। अधिक से अधिक पेड़ लगाने से प्रदूषित हवा से छुटकारा पाने में मदद मिलेगी। यह सही समय है जब हम पेड़ों के रोपण के महत्व को पहचाने और इस दिशा में जितना हो सके उतना योगदान करने की जिम्मेदारी ले सकें। वृक्षारोपण के द्वारा ही हम धरती पर अपने अस्तित्व की रक्षा कर सकते है। पर्यावरण बचाने का कार्य हम अपने घर से ही शुरू कर सकते हैं। कोशिश करें कि एक पौधा जरुर लगायें, ध्यान रखें कि प्रकृति सुरक्षित तो मानव जीवन भी सुरक्षित।

वहीं इस अभियान में एसएसबी के उप कमांडेंट एम ब्रोजेन सिंह व जगजीत बहादुर जेग्वार, निरीक्षक स्वरुप चंद व शंकर कुमार मंडल, उप निरीक्षक दिनकर कुमार मिश्रा, नरेश कुमार व रंगीला राम आदि सहित एसएसबी के जवान शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *