• Wed. Feb 4th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

19वीं वाहिनी मुख्यालय ठाकुरगंज द्वारा फिट इंडिया कार्यक्रम के तहत दौड़ का आयोजन, एसएसबी के 71 जवानों ने दौड़ में लिया भाग।

सारस न्यूज, किशनगंज।

19वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल ठाकुरगंज द्वारा फिट इंडिया कार्यक्रम के तहत वाहिनी मुख्यालय ठाकुरगंज में तीन किलोमीटर की दौड़ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान एसएसबी ठाकुरगंज बटालियन के 71 जवानों ने फिट इंडिया कार्यक्रम में भाग लिया और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिए लोगों से अपील की। दौड़ का शुभारंभ 19वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल ठाकुरगंज के उप कमांडेंट जीत लाल द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। 71 प्रतिभागियों की यह दौड़ वाहिनी मुख्यालय से नावडूबा होते हुए वापस वाहिनी मुख्यालय परिसर पर आकर संपन्न हुई।

इस संबंध में उप कमांडेंट जीत लाल ने सभी जवानों को संबोधित कर कहा कि फिट रहना बेहद जरूरी है जो हर प्रकार से मानव जीवन में लाभप्रद सिद्ध होता है। फिट रहने से रोग दूर रहते हैं। इम्यूनिटी बढ़ती है। एक और जहां लोग फिटनेस के लिए जिम आदि की सहायता लेते हैं उससे अच्छा है कि हम दैनिक जीवन में कसरत योग, दौड़ आदि अपनाएं। यदि शरीर स्वस्थ है तो कई संक्रामक बीमारियों से वह हमारी रक्षा करता है।

कार्यक्रम के दौरान निरीक्षक शंकर कुमार मंडल, निरीक्षक राज कुमार पाण्डेय, निरीक्षक (मंत्रा.) किरीट मैपर, उप निरीक्षक नरेश कुमार, उप निरीक्षक (संचार) रंगीला राम, सहायक उप निरीक्षक (मंत्रा ) संजीव कुमार, मुख्य आरक्षी संदीप कुमार, मुख्य आरक्षी (शस्त्र सुधारक) अजय कुमार सहित बल के अन्य बलकर्मी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *