सारस न्यूज़, किशनगंज।
बुधवार को गृह मंत्रालय के डिजिटल पेमेंट उत्सव कैंपेन के तहत 19वी वाहिनी सशस्त्र सीमा बल ठाकुरगंज के एफ समवाय कुर्लीकोट में कमान्डेंट 19वीं वाहिनी के निर्देशन पर भारतीय स्टेट बैंक ठाकुरगंज के सहयोग से जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सहायक कमान्डेंट (संचार) सुनील कुमार द्वारा भारतीय स्टेट बैंक शाखा ठाकुरगंज के ब्रांच मैनेजर आशुतोष झा, प्रकाश कुमार एवं सभी ग्रामीणों का हार्दिक अभिनंदन एवम स्वागत किया। इसके बाद डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देने के लिए सभी को जागरूक एवम डिजिटल पेमेंट उत्सव कैंपेन को सफल बनाने में हर संभव मदद करने का आग्रह किया। वित्तीय धोखाधड़ी के बारे में भी लोगों को जागरूक किया गया।
इसके बाद प्रकाश कुमार के द्वारा डिजिटल पेमेंट उत्सव कैंपेन को सफल बनाने के बारे में सभी को जागरूक किया गया। तत्पश्चात आशुतोष झा ब्रांच मैनेजर, एसबीआई ठाकुरगंज के द्वारा भी सभी को जागरूक किया गया एवम ग्रामीणों के द्वारा किए गए सभी सवालों का जवाब भी दिया गया।
सभी ग्रामीण इस कार्यक्रम से काफी खुश हुए एवम जागरूक भी हुए। उन्होंने सशस्त्र सीमा बल एवम एसबीआई बैंक से आए हुए पदाधिकारी का धन्यवाद ज्ञापन भी किया।
इस कार्यक्रम में 50 पुरुष, 30 महिलाएं एवम सशस्त्र सीमा बल से उपनिरीक्षक महिंद्रा कुमार, उपनिरीक्षक (संचार) दिनकर कुमार मिश्रा एवम 25 अन्य बालकर्मी मौजूद रहे।