• Sun. Sep 14th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

19वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल ठाकुरगंज के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में हर आँगन योग कार्यक्रम आयोजित।

सारस न्यूज, किशनगंज।

बुधवार को 19वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल ठाकुरगंज की जी समवाय सुखानी द्वारा कमांडेंट मधुकर अमिताभ के निर्देशन में 21 जून को आयोजित होने वाले अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में हर आँगन योग विषय वस्तु के तहत 25 दिवसीय योगाभ्यास का कार्यक्रम का आयोजन किया गया। योग कार्यक्रम की शुरुआत 19वीं वाहिनी के सहायक कमान्डेंट राहुल भरत माली द्वारा की गई। इस कार्यक्रम में प्रखंड ठाकुरगंज के उत्क्रमित उच्च विद्यालय कादोगांव के छात्र- छात्राओं ने भाग लिया।
योग कार्यक्रम की शुरुआत में सहायक कमान्डेंट राहुल भरत माली द्वारा सभी जवानों तथा छात्रों को योग के बारे में बताया गया। उन्होंने बताया कि यह केवल एक शारीरिक व्यायाम नहीं है, जहां आप सबसे जटिल तरीकों से मुड़ते, खिंचाव करते हैं और सांस लेते हैं, ये वास्तव में मानव मन और आत्मा की अनंत संभावनाओं को प्रकट करने के इस गहन विज्ञान का केवल सबसे सतही पहलू है। योग आपके मस्तिष्क के कार्यों, स्मृति और एकाग्रता में सुधार करता है। खासकर छात्रों को नियमित रूप से योग करना चाहिए, जिससे उनके मन की एकाग्रता बनी रहे और वह तनाव से मुक्त रहें। उन्होंने कहा कि अगर आप रोजाना सुबह उठकर इसका अभ्यास करते हैं तो योग आपके लिए बहुत फायदेमंद है। इस वर्ष हर आँगन योग की थीम पर योग महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसलिए सभी अपने दैनिक जीवन में योग को अपनायें और स्वस्थ और निरोगी जीवन की ओर अग्रसर होते रहें।
इसी क्रम में आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत चल रहे इवेंट – 2 (अपने पुलिस बल को जानें) के तहत जी समवाय सुखानी के जवानों द्वारा मधुकर अमिताभ, कमान्डेंट, 19वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल ठाकुरगंज के निर्देशन में हाई स्कूल कादोगांव के छात्र- छात्राओं को सीमा क्षेत्र का भ्रमण करवाया गया। सीमा पर भ्रमण के दौरान छात्राओं को सशस्त्र सीमा बल द्वारा किये जाने वाले कार्यों तथा कर्तव्यों से अवगत करवाया गया। छात्राओं ने सीमा पर जाकर नो मैंस लैंड, सीमा स्तम्भ को देखा तथा साथ ही भौगोलिक जानकारियां प्राप्त की।
इस अवसर पर हाई स्कूल कादोगांव के अध्यापक बलराम कुमार, निरीक्षक जतिन अपार्वे, सहायक उप निरीक्षक प्रथम सिंह सहित 40 छात्र एवं 35 अन्य बल कर्मियों ने योगाभ्यास किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *