• Fri. Apr 3rd, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

19वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल ठाकुरगंज द्वारा खो-खो खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित।

सारस न्यूज, किशनगंज।

19वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल ठाकुरगंज के वाहिनी मुख्यालय में दो दिवसीय खो-खो खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हुआ। वाहिनी के कार्यवाहक कमान्डेंट अनूप रोबा कछप के दिशानिर्देश पर आयोजित खो-खो खेल-कूद प्रतियोगिता कार्यक्रम की शुरुआत वाहिनी के उप कमांडेंट रविकांत द्विवेदी द्वारा की गई।

उक्त प्रतियोगिता में एसएसबी की 08वीं वाहिनी, 12वीं वाहिनी, 41वीं वाहिनी और 19वीं वाहिनी के पुरुष और महिला जवानों ने प्रतिभागी के रूप में भाग लिया। खेलकूद के उपरांत उप कमांडेंट रविकांत द्विवेदी ने सभी प्रतिभागियों को खेल के महत्व के बारे में बताते हुये कहा कि खेल कूद हमारे जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। मानव-जीवन में अनेक प्रकार की परेशानियाँ और तनाव है। लोग विभिन्न प्रकार की चिंताओं से घिरे रहते हैं। खेल-कूद हमें इन परेशानियों, तनावों एवं चिंताओं से मुक्त कर देती है। खेल-कूद को जीवन का आवश्यक अंग मानने वाले जीवन में आने वाली समस्याओं का सामना करने में सक्षम होते हैं। खेल-कूद स्वास्थ्यवर्धक होते हैं, ये शरीर के विभिन्न अंगों के उचित संचालन में मददगार होते हैं। खेलने से शरीर का व्यायाम होता है तथा पसीने के रूप में शरीर में जमा जल बाहर निकल आता है। खेल-कूद शरीर और मन में ताजगी लाता है। इनसे मांसपेशियाँ सुगठित हो जाती हैं।

इसी क्रम में वाहिनी मुख्यालय में विभिन्न वाहिनियों से आये हुए सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान निरीक्षक शंकर कुमार मण्डल, मुख्य आरक्षी संजय मिश्रा, मुख्य आरक्षी ललित कुमार सहित सशस्त्र सीमा बल के अन्य कार्मिक मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *