• Sat. Sep 13th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

19वीं वाहिनी ठाकुरगंज, सांप्रदायिक सद्भावना अभियान एवं झंडा दिवस कार्यक्रम का आयोजन।

सारस न्यूज़, ठाकुरगंज।

19वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (स.सी.ब.), ठाकुरगंज के मुख्यालय प्रांगण में सांप्रदायिक सद्भावना अभियान एवं झंडा दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व कार्यवाहक कमांडेंट अनूप रोबा कच्छप के दिशानिर्देश में किया गया, जबकि उप कमांडेंट राजीव शर्मा ने कार्यक्रम की अगुवाई की।

कार्यक्रम की शुरुआत में राजीव शर्मा ने बल कार्मिकों को संबोधित किया और इस अभियान के उद्देश्यों को साझा किया। उन्होंने बताया कि यह अभियान उन परिवारों के बच्चों को सहायता प्रदान करने के लिए है जो सांप्रदायिक, जातिगत या किसी अन्य प्रकार की हिंसा से प्रभावित हुए हैं। इसका मुख्य उद्देश्य उनकी शिक्षा और व्यावसायिक प्रशिक्षण के माध्यम से शारीरिक और मानसिक पुनर्वास करना तथा उन्हें समाज की मुख्यधारा में शामिल करना है।

झंडा दिवस के अवसर पर बल कार्मिकों द्वारा स्वेच्छा से संग्रहित धनराशि की गणना और समीक्षा की गई। इस अवसर पर श्री शर्मा ने सभी कार्मिकों के योगदान की सराहना की। ज्ञात हो कि यह सांप्रदायिक सद्भावना अभियान 19 नवंबर से 25 नवंबर तक आयोजित किया गया था। 25 नवंबर को इसे झंडा दिवस के रूप में मनाते हुए अभियान का समापन किया गया।

इस कार्यक्रम का उद्देश्य राष्ट्रीय एकता और सांप्रदायिक सौहार्द की भावना का प्रसार करना था। कार्यक्रम में निरीक्षक बीजेन्द्र कुमार ठाकुर, निरीक्षक शंकर कुमार मंडल, उप निरीक्षक (संचार) दिनकर कुमार मिश्रा सहित सभी बल कार्मिक उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *