Saaras News – सारस न्यूज़ – चुन – चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

कृष्णापुरी में 48 घंटे अष्टयाम संकीर्तन शुरू।

सारस न्यूज़, ठाकुरगंज।

ठाकुरगंज प्रखंड के नगर पंचायत में कृष्णापुरी में आयोजित अष्टयाम संकीर्तन सह रामलीला का आज गुरुवार को पुरोहित बैकुंठ झा द्वारा वैदिक मंत्रोचारण के साथ शुरू हुई। गुरुवार को 48 घंटे का अष्टायम सह संकीर्तन श्री श्री 108 हनुमान मंदिर में प्रारम्भ हुई। सीमांत क्षेत्र के सैकड़ों महिलाएं एवं पुरुष इस अनुष्ठान में शामिल होकर पुण्य के भागी बने। इस दौरान जहां हरे राम हरे राम, हरे कृष्ण हरे कृष्ण की अखंड गीत 48 घंटे गुंजायमान रहेगी। श्री श्री 108 हरिनाम अष्टयाम संकीर्तन में रामलीला की मनमोहक झांकियां दिखाई गई। हरिनाम संकीर्तन का आयोजन मनुष्य को गलत प्रवृत्ति से रक्षा व मानव जाति के कल्याण के उद्देश्य की पूर्ति के लिए किया गया। संकीर्तन स्थल की भव्य शोभा सजावट की गई है। श्रद्धालुओं के ठहरने के लिए पंडाल लगाए गए हैं। रोशनी, पेयजल, जल व भक्तजनों के लिए भंडारा की व्यवस्था की गई थी। हरिनाम संकीर्तन में स्थानीय ग्रामीणों व युवाओं में खासा उत्साह रहा। हरिनाम संकीर्तन अनुष्ठान को सफल बनाने मे जगदीश अग्रवाल, सजन अग्रवाल, अमित राज यादव, राजेश यादव, गुड्डू यादव, राणा सरकार, विश्वास अग्रवाल, हर्षित अग्रवाल, छोटू अग्रवाल, रोहित अग्रवाल, कृष्णा यादव, संतोष कुमार साहा उर्फ डब्बू जितेंद्र यादव सहित तमाम युवाओं द्वारा अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *