सारस न्यूज, किशनगंज।
जनपथ से नहीं जनमत से चल रही केंद्र सरकार, जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 140 करोड़ देशवासियों के सर्वागीण विकास के प्रति समर्पित हो कर कार्य कर रही है। भाजपा कार्यकर्ताओं को यह गर्व है कि देश में बिना भ्र्ष्टाचार व घोटाले के लाखों – करोड़ों के योजना को पूरा करने तथा गांव, गरीब, युवा, महिला, किसान, मजदूर आदि के हितों को समझने वाली मोदी सरकार ने सफलता पूर्वक 9 वर्ष पूरे किये है।
उक्त बातें भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री वैभव सिंह ने 9 साल बेमिसाल कार्यक्रम के तहत ठाकुरगंज नगर एवं ग्रामीण में आयोजित कार्यक्रमों यथा बाइक यात्रा, ग्राम चौपाल, घर – घर संपर्क अभियान व प्रबुद्ध नागरिकों से संवाद के दौरान महा जनसंपर्क अभियान के क्रम में कही। राष्ट्रीय महामंत्री वैभव सिंह ने कहा कि आज कांग्रेस सहित पूरे विपक्ष का एक मात्र एजेंडा है मोदी हटाओ जबकि हमारी सरकार का गरीबों का उत्थान पीएम के कुशल नेतृत्व में भारत एक नये स्वरूप व नये सामर्थ्य के साथ पांचवीं अर्थव्यवस्था के रूप में विश्व के सामने खड़ा है।वहीं भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश सिंह एवं प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवीण कुमार ने कहा कि पिछले 9 वर्षों में मेक इन इंडिया से लेकर डिजिटल इंडिया तक ना सिर्फ उल्लेखनीय कार्य किये तथा समाज के हर वर्ग समूहों के लोगों को जहां अनेकों कल्याणकारी योजनाओं के श्रृंखला से ना सिर्फ जोड़ा है बल्कि कश्मीर से धारा 370 से खात्मा एवं अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण का शुभारंभ हो या आधुनिक समाज व्यवस्था में रुकावट तीन तलाक की समाप्ति, राष्ट्रीय पिछड़ा आयोग को संवैधानिक दर्जा देना हो या फिर भारत केंद्रित राष्ट्रीय शिक्षा नीति लागू करना ये सभी कार्य मोदी सरकार में हुए।
इस मौक पर अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सह नगर प्रभारी प्रमोद कुमार चौधरी ने कहा कि आदि ने कार्यक्रमों को सबोधित करते हुए कहा कि मोदी सरकार ने कोरोना काल में 220 करोड़ मुफ्त वेक्सिनेशन लगाने जैसा अकल्पनीय कार्य हो या तीन बर्षो से 80 करोड़ लोगों को मुफ्त अनाज देने की योजना सफलता पूर्वक लागू कर देशवासियों के जीवन को सुरक्षित करने का कार्य किया है।
महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अनुपमा ठाकुर ने कहा कि यहम भाजपाइयों को गर्व हैं कि हमारी पार्टी भाजपा ने देश को सर्वाधिक कार्य करने वाला प्रधानमंत्री दिया हैं जिनके अगुवाई में तुष्टिकरण के बदले सबका साथ सबका विकास के मंत्र को लेकर सीमा सुरक्षा पर जीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्य कर रही है।
इस मौके पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष अंकित कौशिक, पूर्व जिलाध्यक्ष सह वार्ड पार्षद अमित सिन्हा, जिला महामंत्री साहिल कुमार, पूर्णिया प्रभारी राकेश गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष शिवम साहा, आईटीसेल संयोजक कौशल आनंद, राजेश करनानी, लोकसभा विस्तारक रूपेश कुमार, अति पिछड़ा मोर्चा के जिला महामंत्री विपलव कर्मकार, सन्नी झा, वार्ड पार्षद देवाशीष विश्वास, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष अतुल सिंह, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष धर्मलाल सिंह, नगर युवा मोर्चा अध्यक्ष बिट्टू साह, संजय सिन्हा, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण झा,जय दीपराज, शंभू राय, अनिल साह, युवा मोर्चा चंद्रकांत गौतम, अंकित सिंह, अमृत मंडल सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद थे।