Saaras News – सारस न्यूज़ – चुन – चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

ठाकुरगंज नगर क्षेत्र में भारतीय सैनिकों के शौर्य के प्रति सम्मान में निकाली भव्य तिरंगा यात्रा।

सारस न्यूज, किशनगंज।


ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सैनिकों के शौर्य प्रदर्शन के प्रति सम्मान तथा देशभक्ति की भावना प्रकट करने के उद्देश्य से ठाकुरगंज नगर क्षेत्र में विभिन्न मार्गो से शान वो शौकत के साथ विभिन्न राजनीतिक दलों एवं सिविल सोसायटी के लोगों द्वारा एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस दौरान तिरंगा यात्रा में शामिल लोगों ने देश प्रेमी एवं भारतीय सेना की शान में नारे लगाए।

इस आयोजन में क्षेत्रवासियों ने भारी संख्या में शिरकत कर देशप्रेम और एकता का संदेश दिया।
इस तिरंगे यात्रा की शुरुआत दोपहर करीब तीन बजे भातडाला चौराहे से हुई और यह नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई डीडीसी मार्केट नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा के समक्ष पर समाप्त हुई। यात्रा में शामिल लोगों ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज थामे हुए भारत माता की जय, भारतीय सेना जिंदाबाद, जय हिंद जैसे देशभक्ति नारों के साथ पूरे वातावरण को गूंजायमान कर दिया।
इस तिरंगा यात्रा में युवाओं, बुजुर्गों, महिलाओं और स्कूली बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। यात्रा के दौरान कई स्थानों दुकानदारों एवं स्थानीय नागरिकों ने तिरंगा लहराकर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया



इस संबंध में जिला भाजपा प्रवक्ता कौशल किशोर यादव ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य आमजन में भारतीय सेना के प्रति सम्मान की भावना को जाग्रत करना और युवा पीढ़ी को देशभक्ति से जोड़ना है। यह तिरंगा यात्रा केवल एक सांकेतिक प्रदर्शन नहीं थी, बल्कि यह सेना के बलिदान और समर्पण को याद करने का एक माध्यम थी।
यात्रा के समापन अवसर पर एक संक्षिप्त सभा का आयोजन किया गया, जिसमें वक्ताओं ने सेना के अदम्य साहस, त्याग और कर्तव्यनिष्ठा की प्रशंसा की। उन्होंने उपस्थित जनसमूह से आह्वान किया कि वे हमेशा देश के प्रति अपने कर्तव्यों को निभाएं और समाज में एकता, शांति तथा समरसता बनाए रखें।

इस मौके पर मुख्य पार्षद सिकंदर पटेल, वरिष्ठ अधिवक्ता शिशिर कुमार दास, पूर्व मुख्य पार्षद प्रमोद कुमार चौधरी, जद यू के युवा प्रदेश उपाध्यक्ष प्रशांत पटेल, उप मुख्य पार्षद प्रतिनिधि कृष्ण कुमार सिंहा, पोठिया से संजय उपाध्याय, वार्ड पार्षद अमित कुमार सिंहा, मो निजामुद्दीन, पूर्व मुखिया तरुण सिंह, पूर्व पार्षद अनिल महाराज, ई. चंद्र शेखर अग्रवाल, मुकेश हेमब्रम, पूर्व सरपंच सुनील सहनी, प्रो नसीम अख्तर, सिपाही यादव, दिलीप शुक्ला आदि मुख्य रूप से मौजूद थे। वहीं इस आयोजन को सफल बनाने में हंसराज नखत, अतुल सिंह, अजय कुमार राय, गौरव गुप्ता, चंद्रकांत गौतम, संजीव साह, रोहित आनंद, जनश्रुति कुमार, सुरीत सरकार उर्फ खोखा दा, सजन जायसवाल, सुदामा सिंह, लक्ष्मण झा, पवन गुप्ता, आदि ने अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *