सारस न्यूज, किशनगंज।
“हर घर तिरंगा” कार्यक्रम के तहत ठाकुरगंज भाजपा की ओर से आज एक भव्य एवं विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। नगर भाजपा एवं ग्रामीण भाजपा के कार्यकर्ताओं ने भारी संख्या में भाग लेकर राष्ट्रभक्ति का अद्भुत प्रदर्शन किया।
इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष अतुल सिंह ने की।
मुख्य रूप से उपस्थित नेताओं में कौशल किशोर यादव, चंद्रकांत गौतम, अरुण सिंह, लक्ष्मण झा, प्रमोद राज चौधरी, मोहन सिंह, मुकेश हेम्ब्रम, सनी झा, प्रदीप शाह, विधानसभा विस्तारक जय प्रकाश यादव, द्रव लाल सिंह, राजेश करनानी, उपेंद्र सिन्हा, मनोज पासवान, मो. इफ्तिखार, अजय राय, सुनील साहनी, बीरबल शर्मा, पुष्पराज सिंह, बासु कुमार सिंह, भगीरथ मंडल, रंजीत यादव, मो. जावेद, राजा कुंडू, सुमित गुप्ता, रमन चौधरी और वैभव चौधरी शामिल रहे।
तिरंगा यात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए संपन्न हुई, जिसमें देशभक्ति गीतों और नारों से माहौल गूंज उठा।