• Wed. Dec 10th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

अयोध्या से पूजित अक्षत कलश का ठाकुरगंज नगर पंचायत के सभी 12 वार्डो में वितरण को ले बैठक आयोजित।

सारस न्यूज, किशनगंज।

रविवार को अयोध्या में श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह तथा अयोध्या से पूजित अक्षत कलश को ठाकुरगंज नगर पंचायत के सभी वार्डो में वितरण कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर श्रीराम जानकी मंदिर, भातढाला तथा ठाकुरगंज से सटे ग्रामीण क्षेत्रों के छ पंचायत की बैठक त्रिमूर्ति दुर्गा मंदिर, पावर हाउस में बैठक आयोजित की गई।

नगर क्षेत्र में सात जनवरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों में चार जनवरी को अक्षत कलश वितरण किया जाएगा जो सभी घर- घर में पूजा अक्षत वितरण करते हुए 22 जनवरी हेतु आमंत्रित किया जाएगा। बैठक में वार्ड पंचायत स्तर की कमिटी बनाई गई। इस मौके पर मुख्य पार्षद श्रीकृष्ण सिंह उर्फ सिकंदर पटेल, तरुण सिंह, नगर कार्यवाह शिव शंकर महतो, संयोजक अनिल महाराज, अरुण सिंह, अमित सिन्हा, मयंक शांडिल्य, देवाशीष विश्वास, दिलीप सिंह, प्रदीप साह, अधिवक्ता कौशल किशोर यादव, धनंजय सिंह, विजय शर्मा, रामबिनोद गिरी, द्रौपदी देवी, चन्दना मजूमदार, नरेश साह, सुमन भारती, अजय राय, चंद्रकांत गौतम, लक्ष्मण झा, अखिल साहा, बच्चू मंडल, मनोज चौधरी, पुष्पेश सिंह, खोखा सरकार, बासु सिंह, अजय दास, मनोज पासवान, आनंद गोस्वामी, संजीत साह, सन्नी झा, अरविंद झा सहित बड़ी संख्या में श्रीराम भक्त मंडल के सक्रिय सदस्य मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *