किशनगंज:- ठाकुरगंज प्रखंड क्षेत्र के धर्म कांटा चौक स्थित एआईएमआईएम पार्टी के कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। इस बैठक में नई प्रखंड अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर गहरी असहमति देखी गई।उपस्थित कार्यकर्ताओं ने नई प्रखंड अध्यक्ष के चयन पर आपत्ति जताते हुए विरोध किया और कहा कि पार्टी में यह स्पष्टता नहीं है कि कब किसे पद से हटा दिया जाता है, जिससे कार्यकर्ताओं में असुरक्षा की भावना है।
कार्यकर्ताओं ने पार्टी के जिम्मेदार अधिकारियों पर आरोप लगाते हुए कहा कि बिना किसी सलाह-मशविरा के निर्णय ले लिए जाते हैं। उन्होंने मांग की कि प्रखंड कमेटी का पुनर्गठन किया जाए और कार्यकर्ताओं की राय को भी महत्व दिया जाए। कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि अगर उनकी मांगों को अनसुना किया गया तो 2025 में होने वाले विधानसभा चुनावों में इसका परिणाम पार्टी के लिए नकारात्मक हो सकता है।
इस मौके पर मौजूद पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता मोहम्मद शाहबुद्दीन ने बताया कि प्रखंड अध्यक्ष की नियुक्ति बिना किसी परामर्श के की गई है, जिससे कार्यकर्ताओं में नाराज़गी है। बैठक में मुख्य रूप से मोहम्मद शारीक आलम, मोहम्मद शाहबुद्दीन, अब्दुल रज्जाक, कमालुद्दीन महमूद आलम, डॉ. सरताज आलम, सिकंदर जलाल, और लियाकत शाकिर सहित अन्य कई सदस्य उपस्थित थे।
शशि कोशी रोक्का, सारस न्यूज, किशनगंज।

Leave a Reply