ठाकुरगंज नगर से सटे चुरली पंचायत के भैंसलोटी गांव के समीप 19वीं वाहिनी एसएसबी ठाकुरगंज के बटालियन मुख्यालय के लिए काफी लंबी प्रक्रिया के बाद 14 नवंबर 2019 को 30 एकड़ जमीन अधिग्रहित किया गया था। भारत- नेपाल सीमा पर गत 21 वर्षों से तैनात सशस्त्र सीमा बल 19वीं वाहिनी के बटालियन मुख्यालय के लिए आधारभूत संरचना निर्माण कार्य हेतु गत 10 फरवरी 2020 को उक्त अधिग्रहित भूमि पर बड़ी धूमधाम से भूमि पुजन किया गया था। भूमि पुजन के तीन वर्ष बीत जाने के बाद भी अब तक आधारभूत संरचना के लिए नींव नहीं रखा गया है। ज्ञात हो कि वर्त्तमान में प्रखंड के चुरली पंचायत में ठाकुरगंज पावर हाउस के समीप एसएसबी 19वीं बटालियन का गत 21 वर्षों से भाड़े की जमीन व मकान पर संचालन हो रही हैं। बटालियन मुख्यालय के लिए वर्तमान में स्थापित बटालियन मुख्यालय से सटे भूस्वामी माणिक चंद अग्रवाल के द्वारा अधिग्रहित 30 एकड़ जमीन पर निर्माण कार्य कराए जाएंगे। एसएसबी के द्वारा गृह मंत्रालय को अधिग्रहित भूमि मिलने की सूचना दे दी गई हैं।जमीन अधिग्रहण के वक्त ही अधिग्रहित भूमि का सीमांकन का कार्य भी बटालियन के द्वारा कर लिया गया है। साथ ही उक्त भूमि को मोटेशन का कार्य करने के बाद इसकी विस्तृत रिपोर्ट मंत्रालय को भेजी जा चुकी हैं। पर अब तक बटालियन मुख्यालय की आधारभूत संरचना के निर्माण के लिए राशि का आबंटन नहीं हो पाया हैं। इस संबंध में सीमांत मुख्यालय सिलिगुड़ी के आईजी सुधीर कुमार ने बताया कि अधिग्रहित भूमि पर बटालियन मुख्यालय के लिए आधारभूत संरचना कार्य जैसे:- प्रशासनिक भवन, आवासीय भवन, पार्क, शास्त्रागृह आदि अन्य के लिए कार्यकारी एजेंसी सीपीडब्ल्यूडी के द्वारा मृदा रिपोर्ट, ले आउट रिपोर्ट, डिजिटल सर्वे आदि कार्य किए जा चुके हैं। सब कुछ ठीक ठाक रहा तो नववर्ष 2024 में गृह मंत्रालय नई दिल्ली द्वारा प्रशासनिक स्वीकृति एवं राशि आबंटित होने के बाद बटालियन मुख्यालय को स्थायी रूप से स्थापित करने का कार्य प्रारंभ कर दी जाएगी। उन्होंने बताया था कि बटालियन मुख्यालय के निर्माण कार्य व स्थायी रूप से स्थापित होने पर ठाकुरगंज का भी चहुंमुखी विकास होगा। सीमावासियों में सुरक्षा की भावना और बढ़ेगी। बटालियन मुख्यालय के निर्माण से व्यापार के कई मार्ग खुलेंगे। बताते चलें कि प्रखंड ठाकुरगंज अंतर्गत भारत नेपाल सीमा पर तैनात सशस्त्र सीमा बल को बटालियन मुख्यालय के लिए काफी जद्दोजहद के बाद जिला प्रशासन के सहयोग से स्वयं की जमीन उपलब्ध हो पाई है। काफी लंबी प्रक्रिया के बाद 19 वीं वाहिनी मुख्यालय के लिए अधिग्रहित 30 एकड़ जमीन अंचल ठाकुरगंज अंतर्गत मौजा गोथरा व चुरली में दिनांक 14 नवंबर 2019 को अधिग्रहित कार्य संपन्न कर तत्कालीन जिला भू-अर्जन पदाधिकारी राशिद आलम ने 19 वीं बटालियन के तत्कालीन कमांडेंट मितुल कुमार को हस्तांतरित की गई थी।
सारस न्यूज, किशनगंज।

Leave a Reply