• Mon. Sep 15th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

सुखानी थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच 327 ई पर अज्ञात चारपहिया वाहन ने बाईक को मारी ठोकर, बाईक पर सवार महिला की मौत, मृतका के पति व बच्चे बुरी तरह हुए घायल।


सारस न्यूज, किशनगंज।


गुरूवार को देर शाम करीब साढ़े सात बजे सुखानी थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच 327ई पर जमुना नदी के धार पर बने पुल के समीप तेज रफ्तार से आ रही एक अज्ञात चार पहिया वाहन ने मोटरसाइकिल को ठोकर मार दी जिससे बाईक चालक व उस पर सवार एक महिला एवं एक बच्चा बुरी तरह से घायल हो कर सड़क किनारे पड़े हुए थे। स्थानीय लोगों की सुचना पर घटनास्थल पर सुखानी पुलिस पहुंची और बुरी तरह से घायल बाईक चालक, उनकी पत्नी व बच्चे को सुखानी पुलिस द्वारा पुलिस वैन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ठाकुरगंज लाया गया। जांचोपरांत सीएचसी ठाकुरगंज के चिकित्सक डॉ जावेद ने बुरी तरह से घायल महिला को मृत घोषित किया। सुखानी पुलिस ने मृत महिला के शव को अपने कब्जे में लेकर शुक्रवार की सुबह पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल किशनगंज भेज दिया और पोस्टमार्टम के बाद मृतका का शव उनके स्वजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
दुर्घटना के बाद अज्ञात वाहन का ड्राइवर मौके से फरार हो गया।
वहीं मृतक के स्वजनों को ढांढस बंधाने पहुंचेे स्थानीय ग्राम पंचायत दुधौंटी के मुखिया प्रतिनिधि शहीर मोहम्मद अनवर उर्फ टॉनी ने बताया कि ठाकुरगंज थाना क्षेत्र के दुधौंटी पंचायत के साहवान गांव के निवासी बाईक चालक विजय कुमार अपनी पत्नी मेनुका देवी (उम्र 27 वर्ष) व छः वर्षीय पुत्र राजवीर कुमार के साथ अपने ससुराल दिघलबैंक से लौट रहा था कि गुरुवार को देर शाम साबोडांगी के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक अज्ञात चारपहिया वाहन के चपेट में आने से मेनुका देवी का निधन हो गया। वहीं मृतका के पति एवं उनके बच्चे को भी गंभीर चोटें लगी है जिसका इलाज चल रहा है।
वहीं सुखानी थानाध्यक्ष धर्मपाल कुमार ने बताया कि सड़क दुर्घटना में मृतका मेनुका देवी के पति विजय कुमार ने लिखित आवदेन दिया है।
सुखानी पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *